भई सेल्फी का क्रेज इस कदर बढ़ा है कि अब तो बंदर भी अपनी सेल्फी के लिए कॉपीराइट की मांग कर रहे हैं। याद है न इस बंदर की यह सेल्फी कितनी ज्याद वायरल हुई थी? अब यह फिर कॉपीराइट को लेकर चर्चा में है।
दरअसल जानवरों के हक के लिए लड़ने वाली संस्था 'पेटा' ने सैन फ्रानसिस्को के फेडेरल कोर्ट में एक मुकदमा दायर किया है जिसमें कहा गया है कि वायरल हुई बंदर की सेल्फी का कॉपीराइट इस बंदर के नाम होना चाहिए न कि उस फोटोग्राफर के नाम जिसने कैमरे को ऐसे एंगल पर सेट कर के तस्वीरें ली जिससे बंदर की सेल्फी आ गई।
पेटा ने कोर्ट से सिफारिश की है कि अब यह मसला उनके हाथ में सौंप दिया जाए ताकि वे यह सुनिश्चित कर सकें कि इस तस्वीर से मिलने वाले सारे फायदे बंदर को ही मिलें।
इस बंदर का नाम नरूटो है और यह छ: साल का है। पेटा चाहती है कि कॉपीराइट मिलने से इसके साथ साथ इसके जैसे और बंदरों की मदद की जा पाए।