कुत्ते कितने वफादार जानवर होते हैं, यह तो सब जानते हैं लेकिन बिल्ली भी अपने मालिक के साथ ऐसी वफादारी कर सकती है यह किसी से नहीं सोचा होगा। इस बिल्ली ने अपनी मालकिन के लए जो किया वह हैरतंगेज है।
डेलीमेल की खबर के मुताबिक 64 वर्षीय सू मकेन्जी ने बताया कि कैसे उनकी बिल्ली ने उनके शरीर में पनप रह कैंसर की तरफ इशारा कर उनकी जान बचा ली। सू ने बताया कि 20 साल की उनकी बिल्ली टॉंम अक्सर उनकी गर्दन के पिछले हिस्से पर अपने पंजे से हल्के हल्के थपथपाती थी।
सू कहती हैं कि टॉम ज्यादा लाड़ प्यार करने वाली बिल्ली नहीं है और उसका यह व्यवहार काफी स्नेह भरा था इसलिए सू को कुछ संदेह हुआ। वह पहले केवल पास में आ कर बैठ जाती थी लेकिन कुछ समय से वह सू की गर्दन पर बार बार एक ही जगह पर इशारा कर रही थी।
बिल्ली के इस बदले हुए व्यवहार को देख कर पहले तो सू को लगा कि टॉम की तबियत कुछ गड़बड़ है। वे उसे जानवरों के डॉक्टरों के पास भी ले कर गईं लेकिन वहां भी उसकी सेहत बिलकुल ठीक बताई गई।