फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पके चिकन सी दिखती है यह बिल्ली, इंटरनेट पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साधारण बिल्ली के खूब सारे फर होते हैं, लेकिन इस बिल्ली को देख कर तो हर कोई हैरान ही रह गया। इस बल्ली ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है क्योंकि इसके अजीबो गरीब शरीर की यह तस्वरी बहुत वायरल हो रही है।
विज्ञापन


इस बिल्ली के शरीर का ऊपरी हिस्सा फर से बरा है, पूंछ पर भी काफी बाल दिख रहे हैं लेकिन इसके बीच का हिस्सा ऐसे गायब है जैसे किसी मुर्गे की खाल उधेड़ ली हो। इंटरनेट पर भी ये इसी तरह चर्चित हो रही है।

कुछ लोग कह रहे हैं कि ये पका हुआ चिकन लग रही है। इसकी यह तस्वीर इसके मालिक ने ही सोशल साइट रेडडिट पर डाली। इसे अब तक 20 लाख देख चुके हैं।

दरअसल एक ऑपरेशन के लिए इसके बाल हटाए गए थे। इसके शरीर पर टांके के निशान भी हैं। ऑपरेशन के बाद से ही इसका यह हाल है।

एक ने तो इसकी तुलना फिल्म टायटैनिक के उस सीन से कर डाली जिसमें हीरोइन कपड़े उतार कर हीरो से उसकी तस्वीर बनाने को कहती है।
विज्ञापन

दो रंगों वाली बिल्ली भी वायरल

ये इकलौती ऐसी बिल्ली नहीं हैं जो इंटरनेट पर वायरल हुई हो। कुछ दिन पहले ही वीनस नाम की बल्ली की तस्वीरें सामने आईं थी। यह अपने रंग रूप को लेकर चर्चित हुई थी।

पांच साल की इस बिल्ली का चेहरा दो रंगों में बंटा हुआ है। आधा चेहरा काले रंग का तो आधा चेहरा भूरे रंग का है। वीनस की दोनों आंखें भी दो रंगों की है। एक आंख नीले रंग की है और दूसरी हरे। वो दिखने में वाकई अजीब लगती है।

वीनस फेसबुक और यूट्यूब पर भी है और उसके कई फॉलाअर्स हैं। वो अपने मालिकों के साथ रहती है। नॉर्थ कैरोलीना में वीनस क्रिसटीना और ‌क्रिस के साथ रहती है।

एक्सपर्टस् का कहना है कि बायोलॉजिकल कारणों की वजह से बिल्ली की रंगत ऐसी है। उसका ये लुक पूरी तरह से प्राकृतिक है। ना कोई मेकअप ना कोई नकलीपन। वीनस अपने लुक्स की वजह से नेशनल जियोग्राफिक और कई शोज पर आ चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें