ऐसे कितने लोगों को जानते हैं जिन्होंने कुत्ते या पिल्लों को खरीदने के लिए करोड़ों रुपयों दिए हैं? बंगालुरू में रहने वाले एक शख्स ने दो करोड़ में दुर्लभ प्रजाति के कुत्ते खरीदे हैं।
बंगलुरू में रहने वाले सतीश एस इंडियन डॉग ब्रीडर असोसिएशन के प्रेजिडेंट हैं। साथ ही उन्हें कुत्तों को पालने का इतना शौक है कि उनके पास 150 कुत्ते हैं।
एएनआई से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें कोरियन डोसा मैसटिफ प्रजाति के कुत्तों को पालने का भी शौक था। ना होने की वजह से उन्होंने इसे कोरिया से खरीदा और इंपोर्ट करवाया।
उन्होंने इस प्रजाति के दो पिल्ले लिए है जिसमें एक नर है और दूसरी मादा। अभी दोनों पिल्ले दो महीने के हैं और इन दिनों वो कोरिया के मौसम में रहने के बाद बंगलुरू के मौसम में खुद को एडजस्ट कर रहे हैं।
सतीश ने साथ ही बताया कि वो पिछले बीस सालों से इन प्रजाति के कुत्तों को ढूंढ रहे थे। उन्हें आखिरकार ये दुर्लभ प्रजाति बीजिंग में मिल ही गए। अभी वो किसी को भी अपने पिल्लों को दिखाने से घबरा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वो जल्द ही एक कॉलेज में जाने वाले हैं जहां उनके दुर्लभ कोरियन डोसा को शोजटॉपर बनाया गया है। वहां उनके कुत्तों को सभी देख सकते हैं।
देखें वीडियो