ब्रिटेन में एक शख्स की बिल्ली मां क्या बनी उसने मकान मालिक और उसकी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। स्टेनफोर्ड में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके कहा कि मुझे मेरी बिल्ली ने घर से बाहर निकाल दिया है और मुझे वापस अपने घर में घुसने के लिए आपकी मदद चाहिए।
दरअसल इस शख्स के घर में रहने वाली पालतू बिल्ली ने शनिवार रात को बच्चों को जन्म दिया और उसके बाद से बिल्ली हिंसक हो गई। वो अपने बच्चों को सुरक्षा के चलते इतनी आक्रामक हो गई कि उसने गुर्रा गुर्रा कर घर के मालिक और उसकी बीवी को घर से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया।
शख्स ने करीब तीन घंटे बाहर खड़ी अपनी कार में गुजारे और फिर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके मदद मांगी। इसने कहा कि बिल्ली उसे घर में घुसने पर पंजे मार रही है और तेज आवाज में चिल्ला रही है। उसकी बीवी काफी डरी हुई है और वो काफी परेशान है।
उसने पुलिस से कहा कि वो फोर्स लेकर आएं और उसकी घर में घुसने में मदद करे।