दोस्तों गए वो दिन जब मछली केवल जल की रानी कहलाती थी। ऐसा हम इसलिए कह रहें हैं क्योंकि द इंडिपेंडेंट में छपी एक खबर के मुताबिक हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसी मछली पाई गई है जो पानी से बाहर निकलकर जमीन पर छह दिनों तक के लिए जिंदा रह सकती है।
इस मछली की खोज से जेम्स कुक युनिवर्सिटी के रिसर्चर चिंता में हैं। वो कहते हैं कि ये मछली काफी जमीन के जीवों के लिए बड़ा खतरा है।
इस मछली को पापुआ गिनी के मूल का बताया जा रहा है। हालांकि ये उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में पाई गई है।