इंसानों की स्केटिंग तो आपने देखी ही होगी। लेकिन अगर कोई कुत्ता स्केटिंग करते हुए दिख जाए तो आप खुद को दांतों तले उंगली ही दबाने से नहीं रोक पाएंगे। अगर आप इसे मजाक मान रहें हैं तो आपके बता दें कि ये हकीकत है। वीडियो देख कर आप खुद समझ जाएंगे कि कुत्ता किस कदर स्कैटिंग का महारथी है।
विज्ञापन
इरोकस्केट्स ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड की है जिसमें एक बुलडॉग प्रजाति का कुत्ता फर्राटेदार स्केटिंग कर रहा है। ऐसी स्केटिंग जिसे देखकर बड़े-बड़े स्कैटर भी शरमा जाएंगे। ये कुत्ता लंदन पार्क में अपनी स्कैटिंग का जादू दिखा रहा था।
कुत्ता इस कदर स्केटिंग करने का दीवाना है कि जहां भी ये स्कैट रुकता है ये कुत्ता किसी अनुभवी स्कैटर की तरह अपने पैरों की मदद से फिर से स्कैटिंग करना शुरु कर देता है। इसके लिए उसे किसी के मदद की कोई जरुरत नहीं पड़ती।