फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab Gajab: दो साल के बच्चे को कीड़ा खिलाती है ये मां, बताई हैरान कर देने वाली वजह

Mon, 24 Apr 2023 05:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

एक महिला अपने दो साल बेटे के अंदर प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए  कीड़ा खीला रही है। दावा किया जा रहा है कि इसनें काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके साथ ही दूसरी चीजों की भी पूर्ति करता है।
विज्ञापन
Ajab Gajab news - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ajab Gajab: माता-पिता की जिम्मेदारी होती है कि वो अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। वह अपने बच्चों को ऐसी चीजों को खिलाएं जिससे उनकी कमजोरी दूर हो और शरीर मजबूत बनें। माताएं परेशान रहती हैं कि वह अपने बच्चे को क्या खिलाएं कि वह हमेशा स्वस्थ रहें। हालांकि इन दिनों एक मां ने प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अपने बेटे को अजीबोगरीब चीज का सेवन करा रही है। इस बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। 

विज्ञापन


दरअसल एक महिला अपने दो साल के बेटे के प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए कीड़ा खीला रही है। दावा किया है कि इसनें काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके साथ ही दूसरी चीजों की भी पूर्ति करता है। इस महिला का नाम वीनस कलामी है, जो एक फूड ब्लॉगर हैं। कनाडा के टोरंटो शहर में रहने वाली वीनस का कहना है कि मैंने थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों की यात्रा के समय कुछ न कुछ नया करने की कोशिश की है। 

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान टारेंटयुला की तली टांगों से लेकर बिच्छू तक खाया है। इसके अलावा झींगुर और चींटियों का भी स्वाद लिया है, जो बेहद पसंद आया। उन्होंने कहा कि इन चीजों को हम सभी के रूटीन के भोजन में भी शामिल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब मैं कुछ पहले लौटकर आई, तो अपने बच्चे को यह खिलाने का निर्णय लिया। उनका दावा है कि झींगुर का दो बड़ा चम्मच पाउडर दिन के प्रोटीन को 100 प्रतिशत पूरा करता है। इसके साथ ही आयरन की भी कमी पूरी होती है और बच्चा एनीमिया से भी बचा रहता है। पाचन तंत्र भी ठीक होगा। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वीनस कलामी ने कहा कि आपको लगता होगा कि मैं अपनी जिद्द की वजह से ऐसा कर रही हूं, लेकिन ऐसा नहीं है। मैंने अपने खाने के खर्च में कटौती करना चाहती थी। महंगाई इतनी अधिक हो गई है कि खाने पर हर हफ्ते 300 डॉलर से अधिक खर्च हो जाता था। पैसे की कमी की वजह से हमेशा मांस नहीं खरीद सकते हैं, जिसकी वजह से प्रोटीन नहीं मिल पाता था। 

Hottest Places: दुनिया की सबसे गर्म जगहें, जहां इंसान की हो सकती है मौत, जानिए इनके बारे में

इसके बाद मेरे मन में ख्याल आया कि मुझे अपने बच्चे को झींगुर का पफ स्नैक्स, झींगुर प्रोटीन पाउडर और भूने झींगुर खिलाना चाहिए। इससे हमारे खाने के खर्च में कमी आ गई है। वीनस कलामी एक सर्टिफाइड डायटिशियन और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट भी हैं। 

Unique Tunnel: साइकिल चलाने के लिए बनाई गई दुनिया की सबसे लंबी टनल, जानिए कहां है अनोखी सुरंग, क्या है खासियत

उन्होंने लोगों को सलाह भी दी है कि कीड़े खिलाते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि उसको कोई एलर्जी तो नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि दलिया में झींगुर पाउडर मिलाकर बच्चों को खिला सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें