फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: बलि चढ़ाने पर मरे हुए बकरे ने लिया बदला, भागना पड़ा अस्पताल और फिर...

Wed, 05 Jul 2023 06:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सूरजपुर जिले में स्थित एक छोटे से गांव मदनपुर के रहने वाले 50 साल के बागर साई की बकरे की आंख खाने से मौत होई है। अब यह सुनकर हर कोई हैरान है। मन्नत पूरी होने पर बागर साई ने मंदिर में बकरे की बलि दी थी। 
 
विज्ञापन
chhattisgarh interesting news - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ajab-Gajab: आए दिन अजीबोगरीब खबरें पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। अब इन दिनों एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल एक व्यक्ति ने मन्नत पूरी होने पर मंदिर में बकरे की बलि दी, लेकिन उसने उसकी जान ले ली। यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले का है, जहां से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


सूरजपुर जिले में स्थित एक छोटे से गांव मदनपुर के रहने वाले 50 साल के बागर साई की बकरे की आंख खाने से मौत हो गई है। अब यह सुनकर हर कोई हैरान है। मन्नत पूरी होने पर बागर साई ने मंदिर में बकरे की बलि दी थी। 

मिली जानकारी के मुताबिक, बागर साई ने मंदिर में अपनी मनोकामना पूरी होने की मन्नत मांगी थी। जब उसकी मनोकामना पूरी हो गई, तो वह भगवान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए गांव के कुछ लोगों के साथ खोपा धाम गया। यहां पर उसने मंदिर में बकरे की बलि दी और कुछ मांस मंदिर में स्थित देवता को चढ़ाया।
विज्ञापन


Snake: इस देश में नहीं पाए जाते हैं एक भी सांप, इसके पीछे की वजह है बेहद दिलचस्प, जानकर हो जाएंगे हैरान

इसके बाद बचे मांस को बागर के रिश्तेदार प्रसाद के रूप में लेकर चले गए। बागर और उसके दो दोस्त बकरे के सिर को लेकर आए। तीनों ने रास्ते में पार्टी करने के लिए शराब खरीदी और फिर पी।

Viral Video: झूले पर तीन घंटे तक उल्टा लटके रहे बच्चे, खौफनाक वीडियो हो रहा वायरल

शराब पीने के बाद उन्होंने बकरे के सिर को पकाने की तैयारी शुरू कर दी। इस पर बागर ने कहा कि वह कच्चा मांस खाएगा, लेकिन उसके साथियों ने ऐसा करने से मना किया। हालांकि उसने दोस्तों की बात नहीं मानी और बकरे की आंख निकालकर खाने लगा। इसके बाद बकरे की आंख उसके गले में फंस गई। दोस्तों ने पानी पीने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके कुछ देर बाद दम घुटने से उसकी मौत हो गई। 

Ajab-Gajab:अब कभी बूढ़ा नहीं होगा इंसान! चीन के वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा, खोज निकाला उपाय

अब कई लोग इस घटना को लेकर अपनी तरह से व्याख्या कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उसके कर्मों का फल मिला, तो कुछ का कहना है कि बलि के नाम एक जानवर को मारकर पाप करने का परिणाम था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें