फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: 32 साल की महिला सोकर उठी तो हो गई 17 साल की, डाॅक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 15 Feb 2023 06:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

एक महिला एक झटके में 32 साल से 17 साल की उम्र में पहुंच गई। महिला गहरी नींद में सोकर जगी तो उसके जीवन में तूफान आ गया। इस महिला का नाम नेल्श पिले (Nesh Pillay) है जिसकी उम्र 32 साल है। 
विज्ञापन
32 साल की महिला सोकर उठी तो हो गई 17 साल की - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ajab-Gajab: कई बार ऐसी खबरें सुनने और पढ़ने को मिलती हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है। इन दिनों एक खबर सामने आई है जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल एक महिला के साथ ऐसी घटनी घटी है जिसके बारे में जानकर आपके लिए यकीन करना मुश्किल होगा। इसके साथ ही आपके मन में यह सवाल खड़ा होगा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? 

विज्ञापन


दरअसल एक महिला एक झटके में 32 साल से 17 साल की उम्र में पहुंच गई। महिला गहरी नींद में सोकर जगी तो उसके जीवन में तूफान आ गया। इस महिला का नाम नेल्श पिले (Nesh Pillay) है जिसकी उम्र 32 साल है। 

नेल्श पिले गहरी नींद में सो रही थी और उसे अपनी जिंदगी के बारे में सबकुछ याद था, लेकिन नींद से जागने के बाद वह 17 साल की उम्र में पहुंच गई। इसके साथ ही अपनी पुरानी जिंदगी और अपनी बेटी को भी भूल चुकी थी। नेल्श की छह साल की बेटी है, लेकिन वह खुद को टीनएजर मान रही थीं।
विज्ञापन


सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उसे अपने पाटर्नर के बारे में भी कुछ याद नहीं था। लेकिन अच्छी बात यह रही है कि उसे अपने साथी से ही दोबारा प्यार हो गया।  नेल्श पिले अपनी आधी उम्र भूच चुकी है। इसके बाद महिला ने डॉक्टर के पास पहुंची। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया सिर में लगी पुरानी चोट और कई सर्जरी के बाद महिला की हालत ऐसी हुई है। 

नेल्श पिले अपने जीवन के सबसे जरूरी हिस्से को भूल चुकी हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि उनको थोड़ी-थोड़ी देर के लिए उनको चीजें याद आती रहती हैं जिसके कारण वह काफी चीजों को वापस याद कर पाई हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेल्श अपने साथी को टैक्सी ड्राइवर मान लेती हैं और फिर उनको याद दिलाना पड़ता है कि वह कौन है। उनको अपनी बेटी के बारें में भी कुछ याद नहीं है। वह कहती हैं कि उन्हें बच्चे का ख्याल रखने नहीं आता है।

Alien News: इस गांव में बार-बार क्यों आते हैं एलियन? मुर्गों की रेस से क्या है संबंध, नासा कर रहा है शोध

सबसे अच्छी बात यह है कि उनको अपने पुराने साथी से दोबारा प्यार हो गया। वह पुराना सब कुछ भूल चुकी थीं, लेकिन अपने साथी के साथ सभी चीजें नई लग रही थीं। नेल्श ने अपने साथी को प्रपोज किया और फिर उनके साथ नई पारी शुरू कर दी। दरअसल नेल्श नौ साल की उम्र में एक हादसे का शिकार हुई थीं जिससे उनके दिमाग पर प्रभाव पड़ा था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें