फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 20 साल बाद इस आदमी की खोई पत्नी तो खुश के मारे झूमने लगा, लोग बोले- अब ये घर में तोड़ा जाएगा

Wed, 04 Jun 2025 09:57 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: हाल ही में, एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी बातों से लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर रहा है। वीडियो में एक आदमी बहुत खुश नजर आ रहा है। उसे देखकर पास में खड़ी एक महिला उससे पूछती है कि वह इतना खुश क्यों है।
विज्ञापन
पत्नी के खोने पर खुश हुआ आदमी - फोटो : इंस्टाग्राम @all_remix_100.k
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ती तकनीक और इंटरनेट के दौर में सोशल मीडिया आज हमारी जिंदगी का ऐसा हिस्सा बन चुका है, जिससे दूर रह पाना लगभग नामुमकिन है। पहले जहां सोशल मीडिया केवल युवाओं तक सीमित था, वहीं आज बच्चे-बच्चे इसके दीवाने हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और बाकी प्लेटफॉर्म्स पर हर दिन लाखों वीडियो और फोटो शेयर किए जाते हैं, जिनमें से कुछ तो बस मनोरंजन के लिए होते हैं, जबकि कुछ इतने हैरान करने वाले होते हैं कि देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। सोशल मीडिया की यही खासियत है कि यहां कुछ भी असंभव नहीं लगता। यहां एक आम इंसान भी रातों-रात मशहूर हो सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी बातों से लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर रहा है। वीडियो में एक आदमी बहुत खुश नजर आ रहा है। उसे देखकर पास में खड़ी एक महिला उससे पूछती है कि वह इतना खुश क्यों है। इस पर वह व्यक्ति बेहद मजाकिया अंदाज में जवाब देता है, “अरे मजे आ गए, 20 साल बाद पत्नी खो गई।” महिला उस जवाब को सुनकर हैरान रह जाती है और फिर पूछती है, “पत्नी खोने की इतनी खुशी?” जवाब में वह आदमी हंसते हुए दोबारा कहता है, “और क्या।” इस पूरी बातचीत को बेहद मजाकिया अंदाज में शूट किया गया है, जिससे यह वीडियो खासा वायरल हो गया है।




यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर all_remix_100.k नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 54 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों लोगों ने इस पर कमेंट्स भी किए हैं। लोगों ने इस मजेदार वीडियो को अलग-अलग अंदाज में देखा और उस पर खूब प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “अब तो घर में तोड़-फोड़ होगी क्योंकि पत्नी तो खोई नहीं है।” दूसरे यूजर ने कहा, “वो खोई नहीं, किसी और के साथ भाग गई।” किसी ने चिंता जताते हुए कमेंट किया, “अगर पत्नी ने ये वीडियो देख लिया तो अब इनकी खैर नहीं।” वहीं, एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “पत्नी भाई की खो गई, लेकिन खुशी मुझे हो रही है।” बहुत सारे लोगों ने हंसने वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


लोगों को पसंद आया वीडियो
इस तरह के वीडियो यह दिखाते हैं कि सोशल मीडिया न केवल लोगों का मनोरंजन करता है, बल्कि यह लोगों की क्रिएटिविटी और कॉमेडी का भी आईना बन चुका है। आज लोग ऐसे कंटेंट को पसंद करते हैं जो हल्के-फुल्के अंदाज में गंभीर बातें भी कह जाएं या फिर केवल हंसी का साधन बनें। हालांकि, यह वीडियो केवल मजाक के तौर पर बनाया गया है, लेकिन इसकी लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है कि दर्शकों को इस तरह का ह्यूमर बेहद पसंद आता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें