फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बिना मशीन और बिजली के गन्ने का जूस निकालने का देसी तरीका हो रहा वायरल, देखें वीडियो

Sun, 07 Sep 2025 11:29 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग गन्ने का जूस अनोखे ढंग से निकाल रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा हो।
विज्ञापन
Viral Video - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो कई बार हमें यह सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि इंसान की सोच और जुगाड़ की कोई सीमा नहीं होती। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग गन्ने का जूस अनोखे ढंग से निकाल रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा हो। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक अफ्रीकी शख्स ने पेड़ से मजबूत डंडों का ढांचा तैयार कर रखा है। यह ढांचा दिखने में झूले या बैलेंस की तरह है। वहीं पास में एक महिला खड़ी है, जो अपनी बच्ची के साथ गन्ने को सही पोजीशन में सेट कर रही है। इसके बाद शख्स जैसे ही डंडे पर ऊपर-नीचे बैठकर दबाव डालता है तो गन्ने पर दबाव पड़ने से उसका रस निकलने लगता है। 

विज्ञापन
Trending Videos

गन्ने का रस निकालने का यह अनोखा तरीका लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दुनियाभर में लोग गन्ने का जूस मशीन से निकालते हैं। हालांकि, यह तरीका बिल्कुल अलग है। गन्ने का रस निकालने के लिए इसमें किसी भी तरह की बिजली या मशीन का उपयोग नहीं किया गया है। इसमें सिर्फ लकड़ी और ताकत का इस्तेमाल करके गन्ने का जूस निकाला जा रहा है। 
 

इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो देखने के बाद कुछ लोग कह रहे हैं कि आवश्यकता ही अविष्कार की जननी होती है। 

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा इससे ज्यादा और नैचुरल क्या पाओगे? वहीं कई लोग वीडियो देखने के बाद कमेंट बॉक्स में टेक्नोलॉजिया लिख रहे हैं। इसके अलावा कई लोग कमेंट बॉक्स में लाफिंग और तालियों वाले इमोजी को शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो पर खूब लाइक, कमेंट आ रहे हैं। इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों को गन्ने का जूस निकालने का यह अनोखा तरीका खूब पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन

कई यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद आश्चर्यचकित हैं। आज के समय दुनिया जब हाईटेक मशीनों और एआई के युग में जा रही है। वहीं यह वीडियो में हमें यह सीख देता है कि कम साधनों से भी बड़े काम किए जा सकते हैं बस सोचने का नजरिया अलग होना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें