Science News: धरती के भीतर एक असामान्य हलमच रही है। इसका असर अफ्रीका महाद्वीप पर हो रहा है। इस होने वाली असाधारण हलचल से अफ्रीका महाद्वीप दो हिस्सों में बट रहा है। इस घटना से दुनियाभर के भूगर्भ वैज्ञानिकों में उत्सुकता बढ़ रही है। एक नए अध्ययन के मुताबिक, फ्रीका महाद्वीप में एक बड़ी दरार पड़ रही है। ईस्ट अफ्रीकन रिफ्ट के साथ यह बंटवारा हो रहा है। जहां पर महाद्वीप का सोमालियन प्लेट का पूर्वी भाग बड़ी नूबियन प्लेट से अलग हो रहा है। अध्ययन के मुताबिक, इस पड़ रही दरार से भविष्य में जमीन के दो बड़े हिस्सों के बीच एक नए महासागर का निर्माण होगा।
कितने तेज बंट रहा है अफ्रीका महाद्वीप?
वैज्ञानिकों ने बताया कि दरार की प्रक्रिया फिलहाल धीमी गति हो रही है, लेकिन यह लगातार होती जा रही है। हालांकि, इस अभी टूटने में लाखों साल लगेंगे। अध्ययन के मुताबिक, हर साल इसमें कुछ मिलीमीटर हलचल हो रही है।