फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में भी विराट-शुभमन गिल के दीवाने: भारतीय व्लॉगर को मिला ऐसा प्यार, देखकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 12 Nov 2026 12:01 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक व्लॉगर का वीडियो काफी चर्चा में है। इसमें उसने अपने अफगानिस्तान घूमने का वीडियो शेयर किया है। वहां पर भारतीय व्लॉगर को इतना प्यार मिला है कि देखकर आप खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में भी विराट-शुभमन गिल के दीवाने: भारतीय व्लॉगर को मिला ऐसा प्यार, देखकर रह जाएंगे हैरान - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली और शुभमन गिल ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनियाभर में अलग पहचान बनाई है। इनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अफगानिस्तान में भी लोग इनके दीवाने हैं। हाल ही में अफगानिस्तान घूमने पहुंचे बिहार के एक व्लॉगर ने इसका दिलचस्प नजारा दिखाया है।

विज्ञापन


व्लॉगर के वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही अफगानी लोगों को पता चलता है कि वह भारत से आए हैं, वे खुशी से उनका स्वागत करने लगते हैं। एक शख्स तो अपना काम छोड़कर उनके पास पहुंच जाता है और हाथों से दिल बनाकर भारतीयों के प्रति अपना प्यार जाहिर करता है। इतना ही नहीं, वह शुभमन गिल और विराट कोहली का नाम लेते हुए उनके खेलने और शॉट लगाने के अंदाज की नकल भी करके दिखाता है।

इसके बाद व्लॉगर की मुलाकात पाकिस्तान से अफगानिस्तान आए कुछ लोगों से होती है। एक दुकानदार उससे बातचीत करते हुए बताता है कि वह पाकिस्तान से है और उसे अफगानिस्तान आए करीब आठ महीने हो चुके हैं। वह व्लॉगर से उनके बारे में पूछता है। इस पर वह बताता है कि वह बिहार के रहना वाला हैऔर व्लॉगिंग करता है।
विज्ञापन


इस दौरान एक अन्य दुकानदार भी व्लॉगर से हाथ मिलाता है और कहता है कि उन्हें दुकान से जो भी सामान लेना हो, ले सकते हैं। इसके लिए वह उनसे पैसे भी नहीं लेगा। यह देखकर व्लॉगर काफी खुश दिखाई देता है।




हरिद्वार में मौत को छूकर निकला युवक, हाथी ने दो बार सीने पर रखा पैर, फिर भी जिंदा बचा बाइक सवार

अफगानी लोगों ने दिखाया अपनापन

व्लॉगर जब आगे जाता है, तो रास्ते में मिलने वाले लोग उन्हें लगातार खाने-पीने की चीजें ऑफर करते हैं। खासतौर पर कई लोग उन्हें चेरी खाने के लिए कहते दिख रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान से आए एक दुकानदार ने व्लॉगर से उसकी डायरी में उनके यूट्यूब चैनल का नाम भी लिखवाया।

मिठाइयों पर मधुमक्खियों का कब्जा, फिर भी खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, हरियाणा का वीडियो देख चकरा जाएगा सिर
विज्ञापन


22 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

अफगानिस्तान में शूट किया गया व्लॉगर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे अब तक 22 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
एक शख्स ने लिखा कि वह अफगानिस्तान से है और उसे हर भारतीय से प्यार है। वहीं, दूसरे शख्स ने अफगानी शख्स के भारत को लेकर जाहिर किए गए सम्मान की तारीफ की। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें