फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: चट्टान पर खड़ी होकर डांस करते हुए रील बना रही थी महिला, तभी धंसी मिट्टी और मुंह के बल गिरी आंटी

Thu, 04 Sep 2025 10:50 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है क्योंकि इसमें दिखाया गया है कि एक आंटी ने रील बनाने के लिए अपनी सुरक्षा तक को दांव पर लगा दिया।
विज्ञापन
रील बनाते हुए आंटी का हुआ पोपट - फोटो : एक्स@ureshian
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के समय में सोशल मीडिया हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। पहले जहां लोग सिर्फ मनोरंजन के लिए टीवी या अखबार पर निर्भर रहते थे, वहीं अब हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है और उसमें इंटरनेट भी आसानी से उपलब्ध है। यही वजह है कि लोग दिन का अच्छा-खासा समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं। हर कोई फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब या एक्स जैसी साइट्स पर एक्टिव रहता है। इन प्लेटफॉर्म्स पर आपको तरह-तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं कि लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर इंसान सोच में पड़ जाता है कि आखिर लोग सिर्फ एक रील बनाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है क्योंकि इसमें दिखाया गया है कि एक आंटी ने रील बनाने के लिए अपनी सुरक्षा तक को दांव पर लगा दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक आंटी मिट्टी की बनी एक छोटी सी चट्टान पर खड़ी होकर डांस कर रही हैं। उनके आसपास की जगह पूरी तरह से खाली दिख रही है और मिट्टी भी ढीली-सी नजर आती है। जाहिर है कि उस पर ज्यादा वजन पड़ने पर वह टूट सकती थी। इसके बावजूद आंटी बेफिक्र होकर उसी जगह पर डांस करती रहती हैं।



रील बनाते हुए गिरी महिला
कुछ ही देर बाद वही होता है जिसका अंदेशा था। आंटी जिस मिट्टी की चट्टान पर डांस कर रही थीं, वह टूट जाती है और वह भी फिसलते हुए नीचे गिर पड़ती हैं। हालांकि गिरते समय आंटी हंसते और थोड़ा ड्रामा करते हुए दिखाई देती हैं। देखने से ऐसा लगता है मानो उन्होंने यह सब जानबूझकर किया हो ताकि वीडियो ज्यादा मजेदार और वायरल बन सके। यानी साफ है कि यह सब रील के लिए ही किया गया था। इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @ureshian नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख 32 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लगातार यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। किसी को यह वीडियो मजेदार लग रहा है तो किसी को यह गैर-जरूरी हरकत लग रही है।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, "वाह, डांस के साथ एक्शन सीन भी है।" दूसरे यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, "रील बनाना अब एक बीमारी की तरह हो गया है।" तीसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा, "रील तो बननी चाहिए, बाकी कुछ हो जाए तो फर्क नहीं पड़ता।" वहीं चौथे यूजर ने लिखा, "रील के चक्कर में लोग सब कुछ भूल जाते हैं।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "ये रील वाले कहीं भी और कभी भी शुरू हो जाते हैं।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें