आजकल सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ न कुछ सामने आ ही जाता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि छोटे-छोटे बच्चे तक मोबाइल पर वीडियो बनाकर अपलोड करते हैं। ऐसे में अगर आपके पास स्मार्टफोन है और आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपको पता होगा कि हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल जरूर होता है। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो ट्रेन से जुड़ा हुआ है और इसे देखकर लोग सांसें थाम लेते हैं। वीडियो में दिखता है कि एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर धीरे-धीरे चल रही है। शायद वह अभी-अभी स्टेशन से चली हो या रुकने ही वाली हो। ट्रेन की रफ्तार बहुत तेज नहीं थी। तभी एक लड़की चलती ट्रेन से उतर जाती है। उसके तुरंत बाद एक महिला भी ट्रेन से उतरने की कोशिश करती है।
महिला की गलती पड़ सकती थी भारी
यहीं पर बड़ी गलती हो जाती है। महिला तो प्लेटफॉर्म पर उतर जाती है लेकिन उसका हाथ अब भी ट्रेन के हैंडल पर ही रहता है। ऊपर से वह ट्रेन की दिशा के उलट खड़ी होती है। इस वजह से उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह गिर जाती है। अब ट्रेन का खिंचाव उसे पीछे की ओर खींचने लगता है। हालात इतने खराब हो जाते हैं कि महिला ट्रेन की चपेट में भी आ सकती थी।
शख्स ने बचाई जान
इसी बीच प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक शख्स फुर्ती दिखाता है। वह दौड़कर महिला को पकड़ लेता है और तुरंत उसे उठाकर सुरक्षित कर देता है। यही वजह है कि महिला की जान बच जाती है और एक बड़ा हादसा टल जाता है। अगर उस समय वह शख्स मदद नहीं करता तो नतीजा बहुत खतरनाक हो सकता था। यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 64 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा हजारों लोग इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी राय भी दे रहे हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने कमेंट किया, ये आदमी नहीं, अच्छा आदमी है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “असली हीरो, तुम पर गर्व है, इसे अवार्ड मिलना चाहिए।” किसी और ने मजाक करते हुए लिखा,“मैडम के हाथ में मैग्नेट था क्या?” वहीं एक और यूजर ने लिखा,“भाई ने बहुत बड़ी घटना होने से बचा लिया।”