फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बालकनी की ग्रिल पकड़कर किनारे पर सफाई कर रही थी महिला, सफाई का ऐसा पागलपन देख लोग हैरान

Tue, 25 Nov 2025 12:42 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में दिखता है कि महिला अपनी बालकनी से आधा शरीर बाहर निकालकर इमारत की दीवार साफ कर रही है. वह सिर्फ दोनों हाथों से बालकनी की ग्रिल पकड़कर नीचे की तरफ झुकी हुई है।
विज्ञापन
बड़ी दुर्घटना में बदल सकता है हादसा - फोटो : इंस्टाग्राम@rvbjmemes
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह वीडियो ऐसा है कि पहली नजर में किसी को भी डर लग जाए। इंटरनेट पर वायरल हुई इस क्लिप में एक महिला घर की सफाई करती दिखती है, लेकिन जैसे ही कैमरा थोड़ा और आगे का दृश्य दिखाता है, हर देखने वाला दंग रह जाता है। आमतौर पर लोग घर की सफाई आराम से करते हैं, लेकिन इस महिला ने तो साफ-सफाई के चक्कर में अपनी जान को ही दांव पर लगा दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखता है कि महिला अपनी बालकनी से आधा शरीर बाहर निकालकर इमारत की दीवार साफ कर रही है. वह सिर्फ दोनों हाथों से बालकनी की ग्रिल पकड़कर नीचे की तरफ झुकी हुई है। इतना ऊंचा फ्लोर, नीचे सीधा खाई जैसा नजारा और उस पर यह खतरनाक स्टंट। बस एक मामूली सी फिसलन भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। देखकर लगता है कि शायद उसे खुद अंदाजा भी नहीं है कि वह क्या कर रही है या कितना बड़ा खतरा मोल ले रही है।




वीडियो देख घबराए लोग
सबसे दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में यह साफ नहीं पता चलता कि महिला घर की मालकिन है या किसी कामवाली के रूप में वहां सफाई कर रही है, लेकिन पहचान चाहे जो भी हो, उसकी लापरवाही देखकर इंटरनेट पर लोग घबरा गए। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि “इतनी सफाई की क्या जरूरत थी?”, तो किसी ने लिखा, “जिस काम के लिए आप खड़े होकर बढ़िया तरीके से झाड़ू-पोछा कर सकते हैं, उसे जान जोखिम में डालकर क्यों कर रही है?" कुछ ने यह भी कहा कि शायद वह काम में इतनी खो गई थी कि उसे यह ध्यान ही नहीं रहा कि उसकी एक छोटी सी गलती उसे बड़ी मुसीबत में डाल सकती है।
विज्ञापन


बड़ी दुर्घटना में बदल सकता है हादसा
यह वीडियो इसलिए भी लोगों को हैरान कर रहा है क्योंकि अक्सर हम रोजमर्रा के कामों को काफी हल्के में ले लेते हैं। सफाई हर घर की एक नॉर्मल आदत है और यही आसान लगने वाला काम कभी-कभी लापरवाही की वजह से जानलेवा साबित हो सकता है। खासकर जब मामला ऊंचाई का हो, बालकनी की दीवार का हो या खिड़की के बाहर झुक कर सफाई करने का हो। ऐसे हालात में थोड़ा-सा भी फिसलना बहुत बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। सोशल मीडिया पर लोगों ने यह भी सलाह दी कि ऐसे काम कभी बिना सुरक्षा उपायों के नहीं करने चाहिए। कई लोगों ने लिखा कि अगर दीवार साफ करनी ही थी तो किसी लंबी डंडी वाले ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें