फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मेट्रो के फ्लोर पर फोन रखकर दौड़ने लगी महिला, बैठे सभी यात्री हो गए हैरान, लोग बोले-अब ये क्या है

Thu, 17 Apr 2025 01:08 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Metro Viral Video: अब हाल ही में, दिल्ली मेट्रो से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की न लड़ाई-झगड़ा करती है और न ही लड़ाई-झगड़ा करती है। इस लड़की ने कुछ भी अनोखा या अजीब नहीं किया है, लेकिन फिर सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन
मेट्रो के फ्लोर पर फोन रखकर भागी महिला - फोटो : इंस्टाग्राम @khushivideos1m
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो लोगों को उनके गंतव्य स्थान पर मनोरंजन के साथ पहुंचाती है। जब से सोशल मीडिया का चलन बढ़ा है, तब से दिल्ली मेट्रो से ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसे देख लोगों को हैरानी हुई है फिर चाहे वो कोई डांस वीडियो हो या कपल मोमेंट वीडियो हो। जिसे देखो वही वायरल होने के लिए मेट्रो में अतरंगी रील्स बनाने लगता है। पहले लोग डांस या गाना गाकर वायरल होते थे, लेकिन अब आलम यह है कि लोग वायरल होने के लिए कोई भी हरकत करने के लिए तैयार हो जाते हैं। अब हाल ही में, दिल्ली मेट्रो से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की न तो गाना-बजाना करती है और न ही लड़ाई-झगड़ा करती है। इस लड़की ने कुछ भी अनोखा या अजीब नहीं किया है, लेकिन फिर भी सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रही है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ यह वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला लहंगा पहने मेट्रो में चढ़ती हुई दिखाई देती है। इसके बाद वह मेट्रो के फ्लोर पर अपना कैमरा ऑन कर के मोबाइल फोन रखती है। कैमरा एंगल सेट कर के वो महिला पलटती है और तेजी से भागने लगती है। भागते-भागते वह महिला ट्रेन के कई कोचों को पार कर जाती है। हालांकि, इन सब के बीच वहां बैठे यात्री काफी ज्यादा हैरान हो जाते हैं और कैमरे की तरफ देखने लगते हैं। वहीं, कई यात्री महिला की तरफ देखते हैं कि वह अपना फोन छोड़कर कहां गई है।
 


इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं
बता दें कि महिला ने कुछ भी ऐसा नहीं किया है, जो अनोखा या फिर अजीब हो फिर भी सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखना भी काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को अब तक 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे अब तक छह लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है।
विज्ञापन


लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर लोग काफी मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अरे यार यह सब क्या देखना पड़ रहा है। लोगों को इतनी हिम्मत कहां से आती है। दूसरे यूजर ने लिखा, भाई हम तो मोहतरमा की हिम्मत को सैल्यूट करना चाहेंगे। इतने लोगों के बीच यह करना काफी मुश्किल है। एक और यूजर ने लिखा, मौत आ जाए पर कभी भी ऐसा कॉन्फिडेंस बिल्कुल भी न आए।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें