फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शख्स का अनोखा जुगाड़, चलती बस में साइकिल से चढ़ा पूरा परिवार, लोग बोले- यही देखना बाकी था

Wed, 26 Mar 2025 10:33 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Creative ways Indians: हाल ही में, वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों को दंग कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी साइकिल को बस में चढ़ने के लिए इतनी चतुराई से इस्तेमाल किया कि हर कोई उसकी सूझबूझ का कायल हो गया। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन
भारतीय शख्स ने किया देसी जुगाड़ - फोटो : एक्स@ Prof. Sarita Sidh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के इस दौर में हमें कुछ ऐसे वीडियोज देखने को मिलते हैं, जो हैरान कर देने वाले होते हैं। दिमाग बार-बार वही घूमता है कि आखिर व्यक्ति ने यह जुगाड़ किया कैसे है। भारत में वैसे भी लोगों के जुगाड़ को काफी सराहा जाता है। आमतौर पर इसके लिए जुगाड़ करने वाले के दिमाग के क्रिएटिविटी की खूब तारीफ की जाती है। अब हाल ही में, भारतीयों की जुगाड़ प्रतिभा ने एक बार फिर इंटरनेट पर धूम मचा दी है। हाल ही में, वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों को दंग कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी साइकिल को बस में चढ़ने के लिए इतनी चतुराई से इस्तेमाल किया कि हर कोई उसकी सूझबूझ का कायल हो गया। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक व्यक्ति अपनी साइकिल पर महिला और बच्चे को लेकर बस स्टॉप तक आता है, लेकिन नॉर्मल तरीके से बस में चढ़ने के बजाय वह अपनी साइकिल को एक सीढ़ी के रूप में इस्तेमाल करता है। जैसे ही बस धीरे-धीरे आगे बढ़ती है, वह फुर्ती से बच्चे को अपने कंधों का सहारा देकर बस के अंदर पहुंचा देता है। इसके तुरंत बाद, महिला भी बिना किसी हड़बड़ी के साइकिल से उतरती है और सीधे बस में चढ़ जाती है।


 

यूजर्स ने वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह नजारा जितना हैरान करने वाला है, उतना ही जोखिम भरा भी। वीडियो ने सोशल मीडिया पर चर्चा का तूफान खड़ा कर दिया है। कुछ लोगों ने इसे भारतीयों की अद्भुत क्रिएटिविटी और देसी जुगाड़ का शानदार उदाहरण बताया। वहीं, कुछ ने इसे बेहद खतरनाक करार दिया। एक यूजर ने लिखा, "ऐसा टैलेंट सिर्फ भारत में ही देखने को मिलेगा।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये देखकर ट्रैफिक नियमों के रखवाले तो बेहोश ही हो जाएंगे।"
विज्ञापन

ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करना पड़ सकता है भारी
हालांकि यह तरीका देखने में बेहद इफेक्टिव और काबिल-ए-तारीफ लग सकता है, लेकिन इसमें भारी जोखिम भी है। ट्रैफिक नियमों के अनुसार, चलती गाड़ी में इस तरह चढ़ना कानूनी रूप से गलत ही नहीं, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है। ऐसे खतरनाक स्टंट से बचना ही बेहतर है, क्योंकि मनोरंजन से ज्यादा जरूरी सुरक्षा होती है। यह वीडियो भले ही भारतीयों के इनोवेशन और जुगाड़ को दर्शाता है, लेकिन यह भी याद दिलाता है कि किसी भी क्रिएटिव आइडिया में सुरक्षा को हमेशा ऊपर रखना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें