म्यूजियम ऑफ हिस्ट्री इन ग्रेनाइट
- फोटो : Social media
इस्टेल, इस स्मारक के बारे में आने वाले ऑनलाइन कमेंट को खुद पढ़कर हर एक का जवाब देते हैं। भले ही वो उनकी बुराई करने वाले ही क्यों न हों। 'कभी अगर दूसरी दुनिया के बाशिंदे धरती पर आए, तो उनके बनाए स्मारकों में घूमकर एलियंस को इंसानियत के बारे में मोटा-मोटा अंदाजा तो हो ही जाएगा।' इस्टेल को लगता है कि एक वक्त ऐसा आएगा, जब इंसान दूसरे ग्रहों ही नहीं सितारों पर भी कॉलोनी बसाएगा। वहां से कोई इंसान कभी धरती पर लौटा, तो उसके लिए यहां एक संदेश लिखा गया है, 'भविष्य के मानव, जो धरती से दूर बसेरा बनाएंगे, वो यहां आकर हम सबका सामूहिक इतिहास जान लें और हमसे लगाव पैदा करें।'