फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मंदिर में शिवलिंग से लिपटकर बैठा रहा सांप, रोंगटे खड़े कर देने वाला छत्तीसगढ़ का वीडियो हुआ वायरल

Sun, 27 Jul 2025 01:42 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सावन के इस पवित्र महीने में शिवलिंग से सांप का लिपटा हुआ एक वीडियो सामने आ रहा है। इंटरनेट पर अगल-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो इतना अद्भुत है कि बहुत से लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया में 'हर हर महादेव' लिख रहे हैं।
विज्ञापन
शिवलिंग पर लिपटा हुआ सांप - फोटो : X/@ashisha_rajput
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kanker Mahadev Temple Snake: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लंबा सांप को शांत भाव से शिवलिंग पर लिपटा हुआ देखा जा सकता है। यह अद्भुत और डरावना दृश्य जिसने भी देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए। सांप की लंबाई लगभग 5 से 6 फीट बताई जा रही है, शिवलिंग से इस प्रकार लिपटा हुआ था मानो वह भगवान शिव की आराधना कर रहा हो। सावन मास के इस पवित्र समय में ऐसे अलौकिक दृश्य का प्रकट होना श्रद्धालुओं के लिए आश्चर्य और भक्ति का एक अनूठा अनुभव है।

विज्ञापन


वीडियो में क्या है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वायरल वीडियो छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा नगर में स्थित प्रसिद्ध नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का है। वार्ड क्रमांक 12 में स्थित इस प्राचीन मंदिर में सोमवार को एक सपेरा, जो आमतौर पर गली-मोहल्लों में घूमकर अपना प्रदर्शन करता है, आराम करने के लिए पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर में उपस्थित कुछ श्रद्धालुओं की जिज्ञासा और इच्छा पर सपेरे ने अपने पिटारे का ढक्कन खोला। पिटारे में रखा सांप धीरे-धीरे रेंगता हुआ बाहर निकला और सीधा मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित शिवलिंग की ओर बढ़ा। देखते ही देखते, सांप शिवलिंग पर चढ़ गया और लगभग 15 से 20 मिनट तक उसी शांत अवस्था में लिपटा रहा। इस अप्रत्याशित और अद्भुत दृश्य को अपनी आंखों से देखने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई।



इस दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना सामान्य रूप से चलती रही। कुछ श्रद्धालु इस दृश्य को देखकर भयभीत और आशंकित थे, वहीं दूसरी ओर कई भक्त इसे भगवान शिव की लीला और चमत्कार मानकर भक्ति और श्रद्धा में लीन दिखाई दिए। मंदिर में घटित इस घटना का किसी श्रद्धालु ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को अलग अलग प्लेटफॉर्म पर लाखों लोग देख रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Video: पालतू कुत्ते को टहला रही थी महिला, तभी गाय ने किया हमला और जमीन पर पटककर रौंद डाला, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन

बाद में, मंदिर में पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसे ध्यान में रखते हुए सपेरे ने सावधानीपूर्वक सांप को शिवलिंग से उतारा और उसे वापस अपने पिटारे में रख लिया। इस घटना ने न केवल मंदिर में मौजूद लोगों को अचंभित कर दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसने खूब सुर्खियां बटोरीं। यह घटना आस्था और प्रकृति के एक अद्भुत संगम के रूप में देखी जा रही है, जिसने लोगों को भगवान शिव की महिमा और सृष्टि के रहस्यों पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।

Video: छत पर चैन से सो रहे थे मजदूर, तभी पहुंच जाते हैं दो शेर और फिर..., वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें