फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बंदरों के झुंड को दौड़ाने लगा अकेला शख्स, फिर जो हुआ देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

Tue, 12 Aug 2025 05:33 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिन बन जाएगा। इस वीडियो में बंदरों के झुंड को भगाने की कोशिश में एक बंदर उसपर हमला कर देता है। अच्छी बात यह रहती है कि शख्स को कोई चोट नहीं आती है।
विज्ञापन
शख्स पर बंदर पर किया हमला - फोटो : X/@ankitrawal1182
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Monkeys Chased A Man Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई मजेदार वीडियो वायरल होता रहता है, लेकिन आजकल एक ऐसा वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। इस वीडियो में एक शख्स अपनी बहादुरी दिखाने के लिए बंदरों के एक झुंड से पंगा ले लेता है, लेकिन उसके बाद जो होता है, वह देखकर आपका भी दिन बन जाएगा। यह वीडियो इस बात का एक मजेदार सबक है कि जानवरों के साथ छेड़खानी करना कितना महंगा पड़ सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 12 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन




वीडियो में क्या है?
वीडियो की शुरुआत में एक शख्स बड़े आत्मविश्वास के साथ एक गली में खड़ा है और बंदरों को परेशान कर रहा है। वह अपने हाथ में एक छड़ी उठाता है और उससे बंदरों को डराकर भगाने लगता है। बंदर डर के मारे इधर-उधर भागने लगते हैं, जिससे शख्स का आत्मविश्वास और भी बढ़ जाता है। वह बंदरों के पीछे दौड़ता है और उन्हें एक-एक कर छड़ी से मारने की कोशिश करता है, मानो वह कोई खेल खेल रहा हो। उसकी इन हरकतों को देखकर ऐसा लगता है जैसे वह बंदरों को डराना चाहता है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: ‘उई अम्मा’ पर कॉलेज की लड़की ने किया ऐसा जबर्दस्त डांस कि बंद करना पड़ा कमेंट सेक्शन, जानें क्यों
विज्ञापन


लेकिन, शख्स की यह सोच जल्द ही गलत साबित हो जाती है। उसमें से एक बंदर ने देखा कि वह लगातार उन्हें परेशान कर रहा है, तो उसने भी उसे सबक सिखाने का फैसला कर लिया। जो बंदर कुछ देर पहले डरकर भाग रहे थे, वे अचानक रुक गए और उनमें से एक बंदर थोड़ा उपर के छज्जे पर चढ़कर शख्स के उपर कूद गया, ऐसे में युवक जमीनपर गिरकर चारो खाने चित हो जाता है।

लोगों की प्रतिक्रिया
यह घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग इस शख्स के साथ हुई इस घटना पर जमकर हंस रहे हैं। ज्यादातर लोगों शख्स के साथ हुई इस घटना को देखकर खूब ठहाके लगा रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि 'जैसी करनी वैसी भरनी' और कहा कि बंदरों ने उसे सही सबक सिखाया है। इस वीडियो को @ankitrawal1182 नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 12 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: ट्रेन के दरवाजे पर सो रही थी लड़की तभी अचानक से आया लड़का और सिंदूर से भर दी मांग, वीडियो वायरल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें