फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जलपरी बनकर तैर रही थी लड़की अचानक शार्क ने की ऐसी हरकत, वीडियो देख हलक में अटक जाएंगी सांसें

Sat, 01 Feb 2025 04:18 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की पानी में जलपरी बनकर तैर रही है, लोग इस दृश्य का आनंद ले रहे हैं। तभी अचानक एक शार्क ऐसी हरकत करता है कि देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
जलपरी को जबड़े में दबा लिया शॉर्क - फोटो : X/@vidsthatgohard
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: शार्क उन मछलियों में से है जो मनुष्यों के लिए खतरनाक हो सकती हैं। हालांकि शार्क के हमले दुर्लभ हैं, लेकिन कुछ प्रजातियां जैसे कि ग्रेट व्हाइट शार्क, टाइगर शार्क और बुल शार्क मनुष्यों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। असल में पानी के भीतर कांच के टैंकों में जलपरी बनकर तैरना एक आम दृश्य है। कई महिलाएं पैसे कमाने और अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए घंटों तक जलपरी की वेशभूषा में पानी में तैरती हैं, दर्शकों को लुभाती हैं। हालांकि, कभी-कभी पानी में रहने वाले असली जीव इस प्रदर्शन को पसंद नहीं करते। ऐसा ही एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक जलपरी बनी लड़की पर शार्क ने अचानक हमला कर दिया।

विज्ञापन

 

वायरल वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर
वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की जलपरी की पोशाक पहने हुए लोगों को पानी में करतब दिखा रही है। उसी टैंक में कुछ मछलियां भी हैं। जब जलपरी बनी यह लड़की लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही होती है, तभी एक शार्क वहां आकर उस पर हमला कर देती है और अपने जबड़े में लड़की की सिर दबा लेता है। लड़की बुरी तरह से छटपटा जाती है, लेकिन सौभाग्य से शार्क उसे अपने जबड़ों से मुक्त कर देती है, जिससे उसकी जान बच जाती है। इस हमले को देखकर टैंक के बाहर खड़े दर्शकों की भी सांसें थम जाती हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस घटना पर हैरानी और चिंता जता रहे हैं। कई लोग जलपरी बनने वाले कलाकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। यह घटना जलपरी बनने वाले कलाकारों की सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। कई बार इन कलाकारों को खतरनाक जीवों के साथ पानी में तैरना होता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @vidsthatgohard नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो 2 करोड़ 40 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इसे 1 लाख 70 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें