फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बीवी के साथ टमाटर लेने गया शख्स, अच्छी सब्जी न ले पाने का मिला ताना, लोग बोले- बेचारा क्या करे

Tue, 13 May 2025 09:27 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Husband- Wife Video Viral: जब कोई पुरुष सब्जी खरीदकर लाता है तो उसे यह कहकर ताना मिलना आम है कि "इसे सब्जी खरीदनी नहीं आती" या फिर "क्या सड़ी-गली सब्जियां उठा लाया है।" इसकी एक वजह यह भी है कि महिलाएं सब्जी लेते वक्त हर टुकड़े को परखती हैं, छूती हैं, और तभी उसे खरीदती हैं।
विज्ञापन
पत्नी के साथ टमाटर ले रहा था शख्स - फोटो : एक्स@ViralFunnyVidM
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमारे समाज में अक्सर घर के कामों की जिम्मेदारी महिलाओं के कंधों पर ही होती है, खासकर रसोई से जुड़े कामों में। चाहे वह खाना बनाना हो या सब्जियां खरीदना हो, महिलाओं की भूमिका सबसे ज्यादा होती है। वहीं, जब कोई पुरुष सब्जी खरीदकर लाता है तो उसे यह कहकर ताना मिलना आम है कि "इसे सब्जी खरीदनी नहीं आती" या फिर "क्या सड़ी-गली सब्जियां उठा लाया है।" इसकी एक वजह यह भी है कि महिलाएं सब्जी लेते वक्त हर टुकड़े को परखती हैं, छूती हैं, और तभी उसे खरीदती हैं। इसके उलट पुरुष अक्सर दुकानदार पर भरोसा करके वही सब्जियां ले आते हैं जो थमा दी जाती हैं। हालांकि, पुरुष भी भरसक प्रयास करते हैं कि वे अच्छी सब्जी ही खरीदें, लेकिन अंत में उनसे कुछ न कुछ चूक हो ही जाती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इसी स्थिति से निपटने के लिए एक महिला ने एक अनोखा फैसला लिया। उसने अपने पति को सब्जी खरीदने अपने साथ ले जाने का निर्णय लिया ताकि वह भी यह कला सीख सके कि बेहतरीन सब्जी कैसे चुनी जाती है। दोनों एक सब्जी मंडी पहुंचे और टमाटर खरीदने के लिए एक दुकान पर रुक गए। पत्नी वहां एक-एक करके बेहतरीन टमाटर छांट-छांट कर एक टोकरी में रख रही थी। पति भी पूरी निष्ठा से अच्छे टमाटर चुनकर पत्नी को देने लगा। लेकिन हर बार पत्नी उसके दिए हुए टमाटर को रिजेक्ट कर देती।



पति ने लगाई यह तरकीब
कई बार ऐसा होने पर पति के मन में यह सवाल उठने लगा कि क्या वाकई वह अच्छा टमाटर नहीं पहचान पा रहा या उसकी पत्नी को उस पर कोई भरोसा नहीं? यह डाउट दूर करने के लिए उसने एक तरकीब अपनाई। उसने चुपचाप वही टमाटर उठाया जिसे कुछ पल पहले खुद उसकी पत्नी ने चुना था और उसे पत्नी के हाथ में दे दिया। लेकिन जैसे ही पत्नी को लगा कि यह टमाटर पति ने दिया है, उसने उसे भी ठुकरा दिया।
विज्ञापन


लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो
इस घटना ने पति की शंका को पूरी तरह सच साबित कर दिया। अब उसे विश्वास हो गया कि उसकी पत्नी उसे सब्जी खरीदने के मामले में पूरी तरह नाकारा मानती है। इस वाकये ने उसके आत्मविश्वास को और भी झटका दिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @ViralFunnyVidM नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को करीब 5 लाख बार देखा जा चुका है और 4600 लोगों ने इसे पसंद किया है। साथ ही, बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट करके अपने विचार साझा किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें