फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ट्रेन की टॉयलेट में चाय का बर्तन धो रहा था लड़का, जब मचा बवाल तो रेलवे ने खुद दिया जवाब

Wed, 25 Jun 2025 10:58 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: हाल ही में, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को ट्रेन के टॉयलेट में चाय की डोलची साफ करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
रेलवे के वॉशरूम में चाय के बर्तन साफ करता दिखा युवक - फोटो : एक्स@BhanuNand
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल यात्रा और चाय, दोनों का रिश्ता बेहद खास होता है। ट्रेन में सफर करते वक्त चाहे नजारे कितने भी बदलते रहें, एक चीज जो बार-बार सुनाई देती है, वो है "चाय-गर्म, चाय-गर्म" की आवाज। 5 या 10 रुपये में मिलने वाली यह चाय अधिकतर यात्रियों की पसंद होती है। मगर इस चाय के पीछे की जो सच्चाई सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। हाल ही में, एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देख हर किसी ने अपना सिर पकड़ लिया है। हालांकि, रेलवे ने इस वीडियो पर सफाई देते हुए अपना पक्ष रखा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को ट्रेन के टॉयलेट में चाय की डोलची साफ करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि वह शख्स ट्रेन के शौचालय की फर्श पर केतली रखकर उसे धो रहा है। ऐसा लगता है कि वह चाय बेचने वाला है। यह सीन देखना भी घिनौना है, सोचिए, जिस चाय को आप सुकून से पीते हैं, वह ऐसे गंदे हालात में तैयार हो रही है।



रेलवे ने दिया जवाब
यह वीडियो कब और किस ट्रेन का है, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। मगर इसे एक्स यूजर @BhanuNand ने पोस्ट किया, और अब तक इसे 3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। अगर आप भी रेलवे में सफर के दौरान चाय पीते हैं तो यह वीडियो आपके लिए आंखें खोलने वाला हो सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे की ओर से भी स्पष्टीकरण दिया गया। रेलवे सेवा के आधिकारिक हैंडल @RailwaySeva ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह वीडियो जानबूझकर बनाया गया लगता है। रेलवे के किसी केटरिंग स्टाफ द्वारा इस तरह के बर्तनों का उपयोग नहीं किया जाता। वीडियो में दिखाई देने वाले बर्तन बहुत नए हैं और इससे ऐसा लगता है कि यह व्यक्ति लोगों को भ्रमित करने के लिए बार-बार इस तरह के वीडियो बनाता है।”
विज्ञापन


वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “इंसान इतनी नीचता तक कैसे जा सकता है?” दूसरे ने कहा, “अब ट्रेन में कुछ भी खरीदना सुरक्षित नहीं लगता।” वहीं, कुछ लोगों को यह वीडियो नकली लगा और उन्होंने कहा, “लगता है यह जानबूझकर बनाया गया वीडियो है।” इस पूरी घटना ने ट्रेन में मिलने वाली चीजों की सफाई और क्वालिटी पर फिर से सवाल उठा दिए हैं। अब यह यात्रियों के लिए चेतावनी है कि वो जरा सोच-समझकर ही खाने-पीने की चीजें खरीदें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें