फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: अकेली महिला से बैग छीनने की कोशिश कर रहा था शख्स, लड़की ने भी चोर को पटक-पटककर सिखाया सबक

Tue, 09 Sep 2025 04:01 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: कहते हैं कि जब इंसान मुश्किल वक्त में होता है तो उसके अंदर छुपी ताकत और हिम्मत अपने आप बाहर आ जाती है। इस महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उसने किसी मार्शल आर्ट की क्लास नहीं ली थी, लेकिन फिर भी उसने चोर को काबू करने के लिए ब्राजीलियाई जिउ-जित्सु की मशहूर तकनीक ‘ट्रायंगल चोक’ का इस्तेमाल कर लिया।
विज्ञापन
लड़की ने की चोर की खूब पिटाई - फोटो : एक्स@PicturesFoIder
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल अमेरिका का छोटा सा लेकिन खूबसूरत देश कोस्टा रिका इन दिनों एक अनोखी घटना को लेकर चर्चा में है। यहां एक महिला ने ऐसी बहादुरी दिखाई कि हर कोई दंग रह गया। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग लगातार उसकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल यह घटना एक रेस्तरां की है। महिला वहां नाश्ता करने आई थी और खाना खत्म करने के बाद जब वह बिल का भुगतान कर रही थी, तभी अचानक पीछे से एक शख्स आया। वह कोई और नहीं बल्कि एक चोर था। उसने महिला का बैग छीनने की कोशिश की। अक्सर ऐसी स्थिति में लोग डर जाते हैं और चोर को बैग पकड़ाने में ही भलाई समझते हैं, लेकिन इस महिला ने बिल्कुल उल्टा किया। उसने हार मानने के बजाय हिम्मत दिखाई और उसी समय चोर को दबोच लिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कहते हैं कि जब इंसान मुश्किल वक्त में होता है तो उसके अंदर छुपी ताकत और हिम्मत अपने आप बाहर आ जाती है। इस महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उसने किसी मार्शल आर्ट की क्लास नहीं ली थी, लेकिन फिर भी उसने चोर को काबू करने के लिए ब्राजीलियाई जिउ-जित्सु की मशहूर तकनीक ‘ट्रायंगल चोक’ का इस्तेमाल कर लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला कैसे चोर को जमीन पर गिराकर अपने पैरों से पकड़ लेती है और उसे छोड़े बिना दबाव बनाए रखती है।



चोर को महिला ने कर दिया ढेर
चोर ने खुद को छुड़ाने की बहुत कोशिश की। वह हाथ-पांव मारकर उठने की कोशिश करता रहा, लेकिन महिला ने उसे इतनी मजबूती से पकड़ रखा था कि उसके पास हार मानने के अलावा कोई चारा नहीं था। रेस्तरां में मौजूद लोग यह नजारा देखकर हैरान रह गए। किसी ने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया और तब तक महिला ने चोर को अपनी पकड़ में ही रखा। आखिरकार पुलिस पहुंची और चोर को हिरासत में ले लिया गया। इस घटना की सबसे खास बात यह है कि महिला ने खुद माना कि उसने कभी इस तकनीक की कोई फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं ली थी। वह बस उस समय इतना समझ पाई कि उसे हार नहीं माननी है और किसी तरह चोर को रोकना है। शायद इसी वजह से लोग उसे और भी ज्यादा सलाम कर रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो एक्स पर @PicturesFoIder नाम के हैंडल से शेयर किया गया। वीडियो पोस्ट होने के बाद देखते ही देखते वायरल हो गया। अब तक इसे 2 लाख 23 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हजारों लोग वीडियो पर कमेंट और शेयर कर रहे हैं।  लोगों की प्रतिक्रियाएं भी मजेदार और इंस्पायरिंग हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या चोर बनेगा रे तू।” दूसरे यूजर ने कहा, “अब यह चोर शायद जिंदगी भर महिलाओं को कमजोर समझने की गलती नहीं करेगा।” वहीं एक और यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा, “बेचारे चोर को संभलने का मौका तक नहीं मिला, सीधे चपेट में आ गया।” 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें