फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जहरीले किंग कोबरा को लोटे से पानी पिलाता दिखा शख्स, नजारा देखने के लिए उमड़ी सैकड़ों की भीड़

Wed, 23 Jul 2025 10:53 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इस वायरल वीडियो में एक शख्स ब्लैक किंग कोबरा को लोटे से पानी पिलाता नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि इतना खतरनाक सांप न तो फुफकारता है और न ही किसी पर हमला करता है। बल्कि वह शांति से बैठा रहता है और इंसान के दिए गए पानी को आराम से पीता है।
विज्ञापन
किंग कोबरा को पानी पिलाता दिखा शख्स - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लैक किंग कोबरा को दुनिया के सबसे जहरीले और खतरनाक सांपों में से एक माना जाता है। ये सांप इतने खतरनाक होते हैं कि इनके एक बार काटने से इंसान की जान भी जा सकती है। आमतौर पर ये छोटे-छोटे सांपों और जीवों को खाकर अपना पेट भरते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐसा नजारा देखने को मिला है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में एक शख्स ब्लैक किंग कोबरा को लोटे से पानी पिलाता नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि इतना खतरनाक सांप न तो फुफकारता है और न ही किसी पर हमला करता है। बल्कि वह शांति से बैठा रहता है और इंसान के दिए गए पानी को आराम से पीता है। इस सीन को जिसने भी देखा, उसकी आंखें खुली की खुली रह गईं। घटना के समय वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे। जैसे ही लोगों को पता चला कि कोई व्यक्ति किंग कोबरा को अपने हाथ से पानी पिला रहा है, भीड़ जमा हो गई। हर कोई इस अलग नजारे को अपनी आंखों से देखना चाहता था। कई लोगों ने मोबाइल से इसका वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नजारा देख लोगों की फटी रह गई आंखें
लोगों का कहना है कि ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा गया। आमतौर पर सांपों को देखकर लोग डर जाते हैं और उनसे दूर भागते हैं, लेकिन इस वीडियो में इंसान और सांप के बीच एक अलग ही रिश्ता नजर आया। पानी की प्यास ने जैसे उस कोबरा के गुस्से को शांत कर दिया हो। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के ढेरों रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि ये इंसान की दया भावना की मिसाल है तो कुछ लोगों का मानना है कि यह बहुत ही जोखिम भरा काम था। फिर भी इस वीडियो ने दिखा दिया कि जानवर भी भावनाओं को समझते हैं और अगर उनके साथ शांति से व्यवहार किया जाए, तो वे नुकसान नहीं पहुंचाते।
विज्ञापन


वीडियो को लोगों ने किया खूब शेयर
कुछ जानकारों का यह भी कहना है कि गर्मी और पानी की कमी के चलते जंगलों के जानवर इंसानी बस्तियों की ओर आ रहे हैं। ऐसे में अगर उन्हें सही तरीके से संभाला जाए तो खतरनाक स्थिति से बचा जा सकता है। इस वीडियो ने यह साबित कर दिया कि इंसान अगर चाहे तो जानवरों के साथ भी प्यार और समझदारी से रिश्ता बना सकता है। यह सीन न केवल हैरान करने वाला है, बल्कि एक सीख भी देता है कि हर जीव को जीने का हक है और इंसानियत सबसे बड़ी चीज है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें