फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बीच सड़क पर फोन चलाने में बिजी था शख्स, तभी आई तेज रफ्तार कार और तुरंत करा दिए यमराज के दर्शन

Thu, 09 Oct 2025 03:48 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह शख्स बीच सड़क पर अचानक रुक गया। जैसे ही वह वहीं खड़ा होकर मोबाइल चलाने लगा सामने से तेज रफ्तार में एक कार आती है। कार इतनी तेजी से आती है कि शख्स को टक्कर मार देती है।
विज्ञापन
फोन चलाते हुए शख्स का हुआ एक्सीडेंट - फोटो : एक्स@cctvmoment
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। यह वीडियो सड़क सुरक्षा और मोबाइल फोन की लत के बारे में एक बड़ी सीख देता है। वीडियो में एक शख्स को देखा जा सकता है जो अपने मोबाइल फोन में इतना खोया हुआ था कि उसे अपने आसपास की कोई भी चीज दिखाई नहीं दे रही थी। वह सड़क पार कर रहा था लेकिन मोबाइल में इतना बिजी था कि उसे सड़क और उसके खतरे की बिल्कुल परवाह नहीं थी। आइए जानते हैं की वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह शख्स बीच सड़क पर अचानक रुक गया। जैसे ही वह वहीं खड़ा होकर मोबाइल चलाने लगा सामने से तेज रफ्तार में एक कार आती है। कार इतनी तेजी से आती है कि शख्स को टक्कर मार देती है। टक्कर इतनी भयंकर थी कि शख्स हवा में उछल गया और कुछ फीट ऊपर जाकर फिर जोर से सड़क पर गिर पड़ा। यह पूरा सीन देखने वाले लोगों के लिए काफी डरावना और चौंकाने वाला था। वहां मौजूद लोग इस हादसे को देखकर पूरी तरह सन्न रह गए।



कार ने शख्स को उड़ाया
हादसे के तुरंत बाद कार वहीं रुक गई। पास में खड़े लोग दौड़ते हुए घायल व्यक्ति की मदद के लिए आए। बताया जा रहा है कि शख्स को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया ताकि उसकी स्थिति पर नजर रखी जा सके और इलाज तुरंत किया जा सके।
विज्ञापन


वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के बाद लोग अपने-अपने विचार साझा कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि आजकल मोबाइल फोन ने इंसान की सोच और ध्यान को छीन लिया है। लोग इतने बिजी हो जाते हैं कि अपने जीवन और सुरक्षा की परवाह करना भूल जाते हैं। कुछ लोग तो यह भी लिख रहे हैं कि थोड़ी सी लापरवाही इंसान के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। यह वीडियो एक चेतावनी की तरह है। हमें यह याद रखना चाहिए कि सड़क पर हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए। मोबाइल फोन पर ध्यान लगाना जरूरी हो सकता है लेकिन यह अपनी और दूसरों की सुरक्षा से ऊपर नहीं होना चाहिए। वीडियो में दिखाया गया हादसा इस बात का उदाहरण है कि कैसे ध्यान भटकने से एक नॉर्मल सड़क पार करना भी खतरनाक बन सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें