सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। इसमें एक शख्स की जान बस कुछ सेकंड के फर्क से बचती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपनी गाड़ी में बैठने ही वाला होता है, लेकिन तभी पीछे से एक कार इतनी तेज रफ्तार में आती है कि सीधे उसकी गाड़ी में जा घुसती है। पलभर के लिए ऐसा लगता है कि अब कुछ नहीं बचा। मगर किस्मत ने उस आदमी का साथ दे दिया और वो बाल-बाल बच गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो किसी पेट्रोल पंप के पास का है। एक शख्स, जिसने संतरी रंग की टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहन रखे हैं, अपनी गाड़ी के पास खड़ा दिखता है। वो आराम से अपने काम में लगा हुआ होता है और फिर धीरे-धीरे गाड़ी की तरफ बढ़ता है। सब कुछ एकदम नॉर्मल चल रहा होता है। लेकिन जैसे ही वो गाड़ी के पास पहुंचता है और दरवाजा खोलकर अंदर बैठने ही वाला होता है, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार धड़धड़ाती हुई आती है और उसकी गाड़ी में जबरदस्त टक्कर मार देती है।
बाल-बाल बची शख्स की जान
टक्कर इतनी जोरदार होती है कि उसकी गाड़ी का पिछला हिस्सा पूरी तरह से टूट जाता है। अगर वो शख्स एक सेकंड भी पहले गाड़ी में बैठ गया होता तो शायद ये हादसा उसकी जान ले लेता। वीडियो में साफ दिखता है कि टक्कर मारने के बाद जिस कार ने हादसा किया, उसका ड्राइवर बिना एक पल गंवाए मौके से फरार हो जाता है। वो रुका तक नहीं बस झट से गाड़ी घुमाई और भाग निकला। दूसरी तरफ जिस शख्स की गाड़ी टकराई थी। वो पहले तो कुछ पल के लिए हैरान रह जाता है फिर दौड़कर अपनी कार को देखने लगता है। टक्कर के बाद उसकी कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से कबाड़ हो चुका होता है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लोगों ने जब ये वीडियो देखा तो सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। किसी ने कहा, “भगवान का शुक्र है कि वो बच गया, वरना ये हादसा जानलेवा हो सकता था।” किसी और ने लिखा, “ड्राइवर को पकड़कर सख्त सजा मिलनी चाहिए। इतनी लापरवाही से कोई कैसे गाड़ी चला सकता है?” वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि पेट्रोल पंप जैसे इलाकों में तो स्पीड लिमिट और सख्त होनी चाहिए क्योंकि यहां अक्सर लोग पैदल या गाड़ियों के बहुत करीब होते हैं।