इंटरनेट पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वीडियो सामने आ ही जाता है, जिसे देखकर लोगों की सांसें अटक जाती हैं। अब सोचिए अगर किसी इंसान का सामना एक नहीं, बल्कि पांच-पांच किंग कोबरा से हो जाए तो क्या होगा? जरा सा भी दिल कमजोर हो, तो ये नज़ारा देखकर किसी की भी हालत खराब हो सकती है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो तो जैसे डर और हैरानी की हद पार कर गया है। तो आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में एक शख्स खुले मैदान में बैठा हुआ नजर आता है। उसके सामने पांच खतरनाक और जहरीले किंग कोबरा अपने फन फैलाकर खड़े हैं। दृश्य बिल्कुल किसी फिल्म के सीन जैसा लग रहा है, मगर ये हकीकत है, जिस वक्त वो शख्स वहां बैठा होता है, हर कोई यही सोच रहा था कि अब कुछ भी हो सकता है। बस उसकी एक छोटी-सी गलती और पांचों सांप उसकी जान ले सकते थे। लेकिन हैरानी की बात ये है कि वो शख्स बिलकुल शांत बना रहता है, जैसे उसे इन सांपों से डर ही नहीं लगता।
पांच सांपों के सामने बैठा दिखा शख्स
वीडियो में आगे दिखता है कि वो व्यक्ति कई बार सांपों की ओर हाथ बढ़ाता है, जैसे उनसे खेल रहा हो। जब भी कोई कोबरा थोड़ा नजदीक आता है तो वो फुर्ती से अपना हाथ पीछे खींच लेता है। यह पूरा नजारा देखने वालों के लिए दिल दहला देने वाला है। क्योंकि किंग कोबरा दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है और उसका एक डंक ही इंसान की जान लेने के लिए काफी होता है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो @munna_snake_rescuer नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 1 लाख 61 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे देखकर हैरान भी हैं और कुछ तो हैरानी के साथ-साथ इस शख्स की बहादुरी की तारीफ भी कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “ये इंसान नहीं, नागों का दोस्त है” तो किसी ने कहा, “इतना खतरनाक खेल कोई होश में नहीं खेल सकता।” एक यूजर ने मजाक में लिखा, “ये भाई तो नागपंचमी की तैयारी में पहले से जुट गया है।” लेकिन दूसरी ओर, वन्यजीव विशेषज्ञों ने लोगों को चेतावनी भी दी है। उनका कहना है कि भले ही यह व्यक्ति प्रशिक्षित स्नेक हैंडलर हो, लेकिन आम लोगों को कभी भी ऐसे खतरनाक स्टंट करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। किंग कोबरा का जहर इतना घातक होता है कि इंसान कुछ ही मिनटों में दम तोड़ सकता है।