फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बच्चे के खिलौने से शख्स ने रेलवे फाटक पर बजाया ऐसा हॉर्न, वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Sat, 22 Mar 2025 04:24 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

इंटरनेट पर एक बेहद दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रेन के हॉर्न से हॉर्न से मिलाकर बजा रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि शख्स बच्चों के खिलौने से हॉर्न बजा रहा है और इन दोनों जुगलबंदी इंटरनेट पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
रेलवे फाटक पर हॉर्न से हॉर्न मिलाने की जुगलबंदी - फोटो : Youtube/@Findingmemetemplates
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: बचपन में हम अक्सर कोयल की आवाज निकालकर उसकी आवाज से अपनी आवाज मिलाते थे, और उसका आनंद लेते थे। ऐसा ही एक मजेदार नजारा इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स रेलवे फाटक पर खड़ा है और बच्चों के खिलौने से ट्रेन के हॉर्न जैसी आवाज निकाल रहा है, और हैरानी की बात यह है कि पीछे खड़ी ट्रेन भी उसकी आवाज से अपनी हॉर्न की आवाज मिलाकर बजा रही है। यह जुगलबंदी देखकर हर कोई हैरान है और हंस-हंसकर लोटपोट हो रहा है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन




वीडियो में क्या है?
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रेलवे फाटक पर खड़ा है। उसके हाथ में एक छोटा सा खिलौना है, जो बच्चों के खेलने के काम आता है। वह उस खिलौने से ट्रेन के हॉर्न जैसी तेज आवाज निकाल रहा है। वीडियो को देखकर लगता है कि यह दृश्य होली के दिन का है, क्योंकि माहौल में रंग-बिरंगी खुशी दिख रही है। शख्स बार-बार हॉर्न की आवाज निकालता है, और हैरान करने वाली बात यह है कि पीछे खड़ी ट्रेन का लोको पायलट भी उसकी आवाज सुनकर ट्रेन का हॉर्न बजाता है। दोनों की आवाजें एक-दूसरे से मिलती हैं, जैसे दोनों पुराने दोस्त हों और एक-दूसरे का साथ दे रहे हों।

यह जुगलबंदी इतनी मजेदार है कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। ऐसा लगता है मानो लोको पायलट और बाहर खड़ा शख्स एक-दूसरे को अच्छे से जानते हों। शख्स जब भी अपने खिलौने से हॉर्न बजाता है, ट्रेन का हॉर्न भी उसी लय में बजाता है। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे बचपन में हम कोयल की आवाज निकालकर उसकी आवाज से अपनी आवाज मिलाते थे। दोनों की यह तालमेल देखकर हर कोई हैरान है और इस अनोखे पल की तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन


लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह तो कमाल हो गया, ट्रेन और शख्स की जुगलबंदी देखकर हंसी नहीं रुक रही।' एक अन्य ने कहा, 'लोको पायलट और इस शख्स की दोस्ती गजब की है, ऐसा लग रहा है दोनों ने पहले से प्लान किया हो।' कई लोगों ने इसे होली की मस्ती से जोड़ा और कहा कि त्योहार के दिन ऐसी मस्ती जिंदगी में रंग भर देती है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर @Findingmemetemplates नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 33 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही 1 लाख से अधिक लोगों इसे लाइक किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें