फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शख्स ने अपने ही घर को बना डाला फिश एक्वेरियम, मछलियों के लिए लगाया कूलर, लोग बोले- भाई अंबानी हो

Wed, 16 Apr 2025 12:15 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

शौक अगर सच्चे दिल से किया जाए, तो इंसान कुछ भी कर सकता है। कुछ ऐसा ही दिखा एक वायरल वीडियो में, जहां एक शख्स ने अपने कमरे के अंदर ही एक बहुत ही खूबसूरत और बड़ा फिश एक्वेरियम बना दिया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
शख्स ने अपने ही घर को बना डाला फिश एक्वेरियम - फोटो : इंस्टाग्राम @akilpatel474
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के इस दौर में लोगों से कुछ भी छुपा पाना असंभव है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जिससे लोग अपनी क्रिएटिविटी भी आसानी से दिखा सकते हैं। यही नहीं, कई सोशल मीडिया के जरिए अपने महीने की कमाई भी कर रहे हैं। हालांकि, जब बात क्रिएटिविटी की आती है तो इंस्टाग्राम पर ऐसे कई रील्स वीडियोज मिल जाते हैं, जिससे हमारा खूब मनोरंजन होता है। इन रील्स वीडियोज भी लोग अपने शौक को लोगों के सामने प्रदर्शित करते हैं। शौक अगर सच्चे दिल से किया जाए, तो इंसान कुछ भी कर सकता है। कुछ ऐसा ही दिखा एक वायरल वीडियो में, जहां एक शख्स ने अपने कमरे के अंदर ही एक बहुत ही खूबसूरत और बड़ा फिश एक्वेरियम बना दिया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ यह वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कमरे के अंदर बना यह एक्वेरियम किसी छोटे स्विमिंग पूल जैसा लग रहा है। इसमें टाइल्स और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है, जैसे किसी असली स्विमिंग पूल में होता है। इतना ही नहीं, ऊपर से इसे ट्रांसपेरेंट शीट से ढका गया है ताकि कोई गंदगी उसमें न जा सके।

रंग-बिंरगी मछलियों ने किया लोगों को आकर्षित
इस एक्वेरियम में कई रंग-बिरंगी मछलियां तैर रही हैं। साथ ही एक प्यारा-सा कछुआ भी है, जो मछलियों के साथ मस्ती करता दिखाई दे रहा है। कमरे में एक तरफ कूलर भी रखा है, जो शायद मछलियों को गर्मी से बचाने के लिए लगाया गया है। देखकर साफ लगता है कि जिसने भी ये एक्वेरियम बनाया है, उसने पूरी मेहनत और समझदारी से इसे तैयार किया है।
विज्ञापन


लोगों ने वीडियो पर जमकर दी है प्रतिक्रिया
ये वीडियो अब तक 59 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। कमेंट में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। किसी ने लिखा, "लगता है ये शख्स बहुत अमीर है।" तो किसी ने कहा, "ये घर है या मछलियों का महल?" एक और यूजर ने लिखा, सच में, जब किसी चीज का शौक दिल से हो, तो इंसान उसे हकीकत में बदल ही लेता है। ये वीडियो उसी शौक और जुनून की एक खूबसूरत मिसाल है। बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से साझा किया जा रहा है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें