फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: अनुष्ठान के दौरान जलते हुए अंगारों में गिरा शख्स, झुलसने से तुरंत हुई मौत, वीडियो देख लोग भड़के

Thu, 17 Apr 2025 10:34 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Man Dies Firewalk Tamil Nadu: तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में एक मंदिर उत्सव के दौरान अग्नि-अनुष्ठान करते समय अंगारों के गड्ढे में गिरने से 56 वर्षीय एक श्रद्धालु की मृत्यु हो गई। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
जलते अंगारों पर गिरा शख्स - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर कई बार हमारे सामने ऐसे रील्स और वीडियोज आते हैं, जिसे देख हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर आज भी दुनिया में इतना अंधविश्वास चल रहा है कि इसके लिए लोग अपनी जान का दांव लगाने से भी पीछे नहीं हटते हैं। आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक अनुष्ठान के चलते एक शख्स की मौत हो जाती है। तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में एक मंदिर उत्सव के दौरान अग्नि-अनुष्ठान करते समय अंगारों के गड्ढे में गिरने से 56 वर्षीय एक श्रद्धालु की मृत्यु हो गई। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि यह घटना कुयावनकुडी में अग्नि-चलन अनुष्ठान के दौरान घटित हुई और इसके बाद से इसका वीडियो वायरल हो गया है। इस अनुष्ठान को स्थानीय रूप से थीमिधि थिरुविझा के नाम से जाना जाता है।  यह वार्षिक सुब्बैया मंदिर उत्सव का हिस्सा है और यह 10 अप्रैल को शुरू हुआ। इस अनुष्ठान में भक्त अपनी मन्नतें पूरी करने और आशीर्वाद लेने के लिए जलते अंगारों से भरे गड्ढे पर नंगे पैर चलते हैं।

विज्ञापन


अंगारों पर फिसलने से हुई मौत
जिले के एक छोटे से गांव वलंथरवई के निवासी केशवन, अनुष्ठान में भाग लेने वाले कई भक्तों में से एक थे। जैसे ही वह अनुष्ठान के गड्ढे पर दौड़ने लगे, उनका पैर फिसला और वे मुंह के बल जलते अंगारों पर गिर पड़े। बचाव दल ने उसकी मदद की और कुछ ही सेकंड में उसे बाहर निकाल लिया, लेकिन केशवन पहले ही गंभीर रूप से जल चुका था। उसे इलाज के लिए रामनाथपुरम जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
केशवन के गिरने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। इस महीने की शुरुआत में, तमिलनाडु के अवरंगडू में अग्नि मरियम्मन मंदिर के उत्सव में एक व्यक्ति को छह महीने के बच्चे के साथ जलते अंगारों के बिस्तर पर लेटे हुए दिखाने वाला एक वीडियो वायरल हुआ था। आदमी ने बच्चे को लेकर अंगारों वाली चादर को पार करने की कोशिश की, लेकिन उसका पैर फिसल गया और वह गिर गया। जब आदमी और बच्चा आग की सतह पर गिरे तो गवाह भयभीत हो गए।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देख लोग खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह क्या पागलपन है। आज भी लोग ऐसा क्यों करते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लोग अंधविश्वास में आज भी अपनी जान दे रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'अपनी बेवकूफी के कारण जान भी गवां बैठा। लोग आखिर ऐसी चीजें करने की इजाजत कैसे देते हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें