मुंबई पुलिस ने 'डिजिटल गिरफ्तारी' घोटाले के पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन शुरू की
मुंबई पुलिस ने डिजिटल गिरफ्तारी में फंसे लोगों की मदद के लिए दो हेल्पलाइन शुरू की हैं। एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 7715004444 और 7400086 666 हैं, जो चौबीसों घंटे काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में डिजिटल गिरफ्तारी घोटाले के मामलों में चिंताजनक रूप से वृद्धि हुई है। अब अगर उन्हें ऐसा कोई कॉल आता है, तो लोगों को हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करना चाहिए।
हत्या के प्रयास के मामले में वांछित व्यक्ति को 37 साल बाद पकड़ा गया
वहीं, 37 साल पुराने हत्या की कोशिश के मामले में वांछित आरोपी को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के एक सुदूर इलाके से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मंगेश गोविंद मोरे उर्फ मंगेश मांजरेकर 1988 से फरार था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आजाद मैदान पुलिस थाने की एक टीम ने उसे महाड तहसील के नानेमाची से गिरफ्तार किया। मांजरेकर 1988 में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान पुलिस थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। उसके खिलाफ पहले से ही अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश ए. के. लाहोटी का कार्यकाल अगस्त तक बढ़ा दिया है।