स्टंट करते शख्स का वीडियो आप भी देखें
- फोटो : एक्स@gharkekalesh
सोशल मीडिया एक ऐसा मंच बन चुका है जहां हर पल कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। दिनभर यूजर्स अपनी फोटोज, वीडियो और विचार साझा करते रहते हैं। यदि आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो आपने भी अपनी टाइमलाइन पर कई अतरंगी और हैरान कर देने वाले वीडियो देखे होंगे। इन्हीं में से कुछ वीडियो इतने अलग होते हैं कि वे तुरंत ही लोगों की नजर में आ जाते हैं और वायरल हो जाते हैं। इन वायरल कंटेंट में जुगाड़, स्टंट, डांस, मजाक या कोई अनोखी हरकत शामिल हो सकती है। इस समय एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो हर किसी का ध्यान खींच रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में कुछ लोग बाइक पर सफर कर रहे हैं। सबसे आगे चल रहे व्यक्ति ने स्टंट करने की कोशिश की और बाइक की चलती सीट पर खड़ा हो गया। बाइक तेज गति से चल रही होती है और थोड़ी देर में उसका संतुलन बिगड़ जाता है। हालांकि, वह खुद को किसी तरह संभाल लेता है और गिरने से बच जाता है, लेकिन उसकी ये हरकत पीछे आ रहे दूसरे बाइक सवार को मुश्किल में डाल देती है। पीछे बैठा शख्स अपना बैलेंस खो देता है और अपने साथी के साथ बाइक से गिर जाता है।
यूजर्स ने दीं ऐसी प्रतिक्रिया
यह वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है और लगातार इस पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इसी वजह से बिना कारण हादसे होते हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "करे कोई, भुगते कोई, सही कहा गया है।" एक तीसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "यमदूत नया था, निशाना चूक गया।" वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, "मुझे लगा आगे वाला गिरेगा।" एक और यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा गया, "मारा श्याम को, लगी घनश्याम को।"
यह है वीडियो का संदेश
बता दें कि एक तरफ तो यह वीडियो जहां कुछ लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने इसे गैरजिम्मेदाराना और खतरनाक बताया है। स्टंट करने की ये कोशिश न केवल खुद के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है और यही इस वीडियो का सबसे बड़ा संदेश भी है।