फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: रोजी रोटी के लिए पीठ पर इतना भारी वजन टांग कर केदारनाथ की चढ़ाई कर रहा शख्स, आंखे हो जाएंगी नम

Sat, 17 May 2025 02:45 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Man Trekking Kedarnath: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नेपाली मजदूर हर दिन 40 किलो तक का सामान अपने कंधे पर उठाकर केदारनाथ धाम की ओर चढ़ता है। इस वीडियो को अब तक 30 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और यह इंटरनेट पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
रोजी रोटी के लिए पीठ पर इतना भारी वजन टांग कर केदारनाथ की चढ़ाई कर रहा शख्स - फोटो : इंस्टाग्राम @official_chatpata_food
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर साल जैसे ही केदारनाथ यात्रा शुरू होती है, वहां काम करने वाले लोगों के लिए आमदनी का एक महत्वपूर्ण मौका सामने आता है। श्रमिक इस दौरान पूरी लगन से काम करते हैं ताकि अधिक से अधिक कमाई की जा सके। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नेपाली मजदूर की कड़ी मेहनत सभी का ध्यान आकर्षित कर रही है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नेपाली मजदूर हर दिन 40 किलो तक का सामान अपने कंधे पर उठाकर केदारनाथ धाम की ओर चढ़ता है। इस वीडियो को अब तक 30 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और यह इंटरनेट पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मजदूर की मेहनत को देखकर लोग भावुक हो गए हैं और जमकर सराहना कर रहे हैं।




पहाड़ों पर ज्यादा है पानी की कीमत
वीडियो में वह मजदूर यह बताते हुए नजर आता है कि उसे इस काम के लिए रोज 2,500 रुपये की मजदूरी मिलती है। केदारनाथ यात्रा मार्ग भारत के सबसे कठिन धार्मिक रास्तों में से एक माना जाता है। ऊंचाई, कठिन रास्ते और बदलता मौसम इसे और भी चैलेंजिंग बना देते हैं। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति से बातचीत में मजदूर ने कहा कि ऊपर जरूरी सामान पहुंचाना बहुत मेहनत का काम है।  इसलिए वहां पानी की एक बोतल की कीमत 100 रुपये तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन

 
यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस मजदूर के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह है असली मेहनत, दिल से सलाम, भगवान आपको शक्ति दें।" दूसरे यूजर का कहना था, "भाई की मेहनत के मुकाबले 2500 रुपये बहुत कम हैं।" कई यूजर्स ने ताली और दिल वाले इमोजी के जरिए अपनी भावनाएं प्रकट कीं। एक यूजर ने यह सुझाव भी दिया कि ऊपर धाम में मिलने वाला प्राकृतिक पानी बिसलेरी से भी ज्यादा शुद्ध होता है।

 मजदूर की निष्ठा और परिश्रम की सराहना
लोगों ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इमोशनल इमोजी साझा किए और मजदूर की निष्ठा व परिश्रम की सराहना की। यह वीडियो सिर्फ एक वायरल क्लिप नहीं, बल्कि उन हजारों मजदूरों की कहानी है जो कठिन परिस्थितियों में भी पूरी ईमानदारी से काम करते हैं और तीर्थयात्रियों की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें