फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 'आई नहीं' गाने पर बंगाल की छोटी बच्ची ने किया ऐसा क्यूट डांस, वीडियो को लोगों ने दिया खूब प्यार

Mon, 19 May 2025 10:10 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Bengali little girl Viral VIdeo: डांस न किसी उम्र का मोहताज होता है और न ही किसी मंच का, इसका बेहतरीन उदाहरण हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। यह वीडियो पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की एक छोटी बच्ची का है, जो फिल्म स्त्री-2 के चर्चित गाने ‘आई नई’ पर बेहतरीन अंदाज़ में डांस करती नजर आ रही है।
 
विज्ञापन
लड़की ने किया गजब डांस - फोटो : इंस्टाग्राम @tomader.mehu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर हर दिन लाखों की संख्या में तस्वीरें और वीडियो साझा किए जाते हैं, जिनमें से कुछ कंटेंट इतने अतरंगी और कॉमेडी होते हैं कि देखते ही देखते वायरल हो जाती है। चाहे किसी की जबर्दस्त स्टंट परफॉर्मेंस हो जबर्दस्त लड़ाई-झगड़े का क्लिप या कोई नए अंदाज का डांस, लोग उसे चटखारे लेकर देखते और शेयर करते हैं। डांस न किसी उम्र का मोहताज होता है और न ही किसी मंच का, इसका बेहतरीन उदाहरण हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। यह वीडियो पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की एक छोटी बच्ची का है, जो फिल्म स्त्री-2 के चर्चित गाने ‘आई नई’ पर बेहतरीन अंदाज में डांस करती नजर आ रही है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Tomader Mehu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे अब तक 8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खुले मैदान में साधारण कपड़ों में डांस करती यह बच्ची अपने जबर्दस्त एक्सप्रेशंस, एनर्जी और फ्रीस्टाइल मूव्स से हर किसी का ध्यान खींच रही है। बीट्स पर उसका तालमेल और दमदार ठुमका दर्शकों को लगातार वीडियो दोबारा देखने के लिए मजबूर कर रहा है।
 


लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन काफी उत्साही है। एक व्यक्ति ने लिखा, "मैं इस वीडियो को बार-बार देख रहा हूं, ये वाकई लाजवाब है।" वहीं, एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, "इतने शानदार मूव्स तो कई प्रोफेशनल डांसर भी नहीं कर पाते।" कई यूजर्स ने इस बच्ची को "फ्यूचर परफॉर्मर" कहा है, जबकि कुछ ने उसके एक्सप्रेशंस की खुलकर तारीफ करते हुए उन्हें बेजोड़ बताया।
विज्ञापन


यूजर्स ने कही ये बात
बता दें कि लोग बच्ची के आत्मविश्वास, चेहरे की मासूमियत और डांस के लिए उसकी खुशी की भावना से बेहद प्रभावित हैं। यह वीडियो यह साफ कर देता है कि असली टैलेंट को ना कोई मंच रोक सकता है और ना ही उम्र, बस दिल से किए गए प्रयास ही सब पर भारी पड़ते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें