फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दिल दहला देने वाला मंजर! चलती ट्रेन से फिसला बच्चा, पलभर में टल गया बड़ा हादसा

Wed, 15 Oct 2025 09:42 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा एक हाथ में सामान पकड़े हुए था और दूसरे हाथ से ट्रेन का हैंडल पकड़कर ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। ट्रेन धीरे-धीरे प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ रही थी, ऐसे में लग रहा था कि बच्चा आसानी से चढ़ जाएगा।
विज्ञापन
चलती ट्रेन से फिसलकर नीचे गिरा बच्चा - फोटो : एक्स@Digital_khan01
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना डरावना है कि इसे देखकर किसी का भी दिल कांप जाए। वीडियो में एक छोटा बच्चा चलती हुई ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता दिखता है। शुरुआत में लग रहा था कि वह आराम से चढ़ जाएगा, लेकिन कुछ सेकंड बाद ही सीन बेहद खतरनाक हो गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा एक हाथ में सामान पकड़े हुए था और दूसरे हाथ से ट्रेन का हैंडल पकड़कर ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। ट्रेन धीरे-धीरे प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ रही थी, ऐसे में लग रहा था कि बच्चा आसानी से चढ़ जाएगा। लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे पटरियों पर गिर पड़ा। इस पल को देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। सभी को लगा कि बच्चा ट्रेन के नीचे आ जाएगा और बड़ा हादसा हो जाएगा।
 

चलती ट्रेन से गिरा बच्चा
लेकिन किस्मत ने उस दिन बच्चे का साथ दिया। गिरते ही उसने घबराने के बजाय तुरंत खुद को ट्रैक के बिल्कुल किनारे सटा लिया। उसकी यह समझदारी ही उसकी जान बचाने में सबसे बड़ी वजह बनी। ट्रेन उसके ऊपर से नहीं गुजरी, बल्कि बिल्कुल पास से निकल गई। यह नजारा इतना खौफनाक था कि देखने वाले सहम गए। कुछ ही सेकंड बाद जब ट्रेन पूरी तरह निकल गई तो आसपास खड़े लोग तुरंत ट्रैक पर उतरे और बच्चे को उठाकर प्लेटफॉर्म पर ले आए। वीडियो में साफ दिखता है कि बच्चे को हल्की-फुल्की चोटें आई थीं, लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित था। लोगों ने चैन की सांस ली कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।
विज्ञापन


वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस घटना ने इंटरनेट पर हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। लोग लगातार वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए चेतावनी दी कि चलती हुई ट्रेन में चढ़ना बहुत खतरनाक होता है और कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने बच्चे की समझदारी की तारीफ भी की कि उसने सही वक्त पर सही कदम उठाकर अपनी जान बचाई।

घटनाओं से लेना चाहिए सीख
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल रहा है और हजारों लोग इसे देख चुके हैं। कई लोगों ने इसे देखकर कहा कि यह दृश्य भले ही डरावना है, लेकिन इससे सबक लेना जरूरी है। छोटी-सी गलती जिंदगी और मौत के बीच का फर्क बना सकती है। खासतौर पर बच्चों और माता-पिता को इस तरह की घटनाओं से सीख लेकर सावधानी बरतनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें