फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: होटल में बॉयफ्रेंड के साथ गई थी लड़की, जैसे ही खोला फोन हुआ कुछ ऐसा कि लड़के ने तुरंत तोड़ा रिश्ता

Mon, 12 May 2025 05:53 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

China Boyfriend- Girlfriend Viral News: अब हाल ही में, चीन के चोंगकिंग शहर में छुट्टियां मनाने पहुंचे एक कपल की वेकेशन उस समय ब्रेकअप में बदल गई, जब होटल में चेक-इन के दौरान लड़की के फोन का वाईफाई से अपने आप जुड़ना लड़के को खटक गया। शक के चलते लड़के ने बिना सफाई सुने तुरंत ब्रेकअप कर लिया।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के इस दौर में कुछ भी छुप पाना मुश्किल है। यहां, मिनटों में हर खबर और वीडियो तेजी से वायरल होते हैं। ऐसे में कई बार कुछ ऐसी खबरें भी हमारे सामने आती हैं, जिसे जानकर हम सोच में पड़ जाते हैं कि ये आखिर कैसे हुआ। अब हाल ही में, चीन के चोंगकिंग शहर में छुट्टियां मनाने पहुंचे एक कपल की वेकेशन उस समय ब्रेकअप में बदल गई, जब होटल में चेक-इन के दौरान लड़की के फोन का वाईफाई से अपने आप जुड़ना लड़के को खटक गया। शक के चलते लड़के ने बिना सफाई सुने तुरंत ब्रेकअप कर लिया। यह मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह खबर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वेकेशन के लिए चोंगकिंग पहुंचा था। होटल में चेक-इन करते समय लड़की अपनी आईडी नहीं ढूंढ पा रही थी। उसने डिजिटल आईडी डाउनलोड करने के लिए जैसे ही फोन निकाला तो देखा कि उसका फोन होटल के वाईफाई नेटवर्क से बिना पासवर्ड डाले ही अपने आप कनेक्ट हो गया। यह देखकर लड़के को शक हुआ कि लड़की पहले भी इस होटल में किसी और के साथ आ चुकी है। जब उसने सवाल किया तो लड़की ने साफ इनकार किया लेकिन यह नहीं बता सकी कि फोन ऑटोमेटिकली कैसे कनेक्ट हो गया। लड़के ने बिना आगे कुछ सुने मौके पर ही रिश्ता खत्म कर दिया।

इस वजह से हुआ ब्रेकअप
इस घटना से लड़की बेहद आहत हुई और उसने अपने दोस्तों को पूरी बात बताई, जो खुद भी सुनकर चौंक गए। इसके बाद लड़की ने सच्चाई का पता लगाने की ठानी। कुछ समय बाद उसे याद आया कि वह पहले चोंगकिंग के एक और होटल में काम कर चुकी है, जहां ठीक इसी नाम और पासवर्ड वाला वाईफाई नेटवर्क था। उसी जानकारी के आधार पर फोन ने नेटवर्क को पहचान लिया और अपने आप जुड़ गया। हालांकि, अब लड़की अपने एक्स बॉयफ्रेंड के पास लौटने के लिए तैयार नहीं है। उसने कहा, "जब भरोसे की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उसने मुझ पर शक किया। मैं ऐसे इंसान के पास दोबारा नहीं जाना चाहती जो बिना सबूत के फैसले लेता है।"
विज्ञापन


लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर यूजर्स ढेर सारे रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यही होता है, जब हम जल्दबाजी में फैसले लेते हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "लड़के ने सच में लड़की के साथ गलत किया, जबकि लड़की ने खुद को सही साबित करने के लिए इसके पीछे की कारण ढूंढा।" एक और यूजर ने लिखा, "अच्छा किया लड़की ने।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें