शादी में दूल्हे के दोस्त ने किया मजाक
- फोटो : इंस्टाग्राम @youknowjpvlogs
हर किसी की शादी को लेकर कई ख्वाहिशें और सपने होते हैं, लेकिन कई बार शादी के दिन ऐसे पल भी सामने आ जाते हैं, जिनकी दूल्हा या दुल्हन ने उम्मीद तक नहीं की होती। अक्सर ये सब दोस्तों की वजह से होता है, जो शादी में कुछ हटकर करने की सोचते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेज पर मौजूद दूल्हा-दुल्हन के बीच अचानक एक युवती जैसी दिखने वाली शख्स पहुंचता है और दूल्हे को जोर से गले लगाने लगता है। ये देखकर दुल्हन हैरान रह जाती है, लेकिन जैसे ही सच्चाई सामने आती है, सभी लोग दंग रह जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हर दूल्हा-दुल्हन चाहते हैं कि उनकी शादी में सब कुछ सही चले और साथी से वफादारी की उम्मीद भी सबसे ऊपर होती है। ऐसे में सोचिए कि शादी के बीच में कोई अजनबी दूल्हे को गले लगाने लगे तो माहौल कितना अजीब हो सकता है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। शुरुआत में ये देखकर लोग चौंक गए, लेकिन थोड़ी देर में पूरा मामला समझ आने पर सभी हंसने लगे।
लड़के ने किया ऐसा मजाक
वीडियो में साफ दिखता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं, तभी एक शख्स बुर्का पहनकर स्टेज पर पहुंचता है। बुर्का पहना होने के कारण वह दूर से किसी लड़की जैसा नजर आ रहा था। वह आते ही दूल्हे को कसकर गले लगा लेता है, जिससे दुल्हन असहज महसूस करती है। लेकिन कुछ ही पलों में सच्चाई सामने आ जाती है और पता चलता है कि यह शख्स कोई और नहीं बल्कि दूल्हे का दोस्त है, जो मजाक के तौर पर ऐसा कर रहा था।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर youknowjpvlogs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के वायरल होते ही इस पर ढेरों प्रतिक्रियाएं आने लगीं। किसी ने कमेंट किया, “भला कौन दोस्त अपनी दोस्ती निभाने के लिए ऐसा मजाक करता है?” वहीं दूसरे ने लिखा, “दुल्हन के चेहरे से घबराहट साफ दिख रही थी।” एक यूजर ने ये भी कहा, “ये मजाक ठीक था, पर दुल्हन की हालत देखकर लग रहा है कि वो डर गई होगी।” इसके अलावा कई लोगों ने भी वीडियो पर कमेंट कर अपनी राय रखी है।