फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: लड़के को लेकर दो लड़कियों के बीच हुआ जबरदस्त क्लेश, लगातार जड़े थप्पड़ पे थप्पड़

Thu, 22 Jan 2026 02:02 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। हर बार कुछ नया देखने को मिल ही जाता है। कभी सड़क पर खुलेआम होता झगड़ा, तो कभी निजी विवाद अब कैमरे में कैद होकर वायरल हो जाते हैं। ऐसे ही एक वीडियो में एक लड़की दूसरी लड़की को लगातार थप्पड़ मारती नजर आ रही है और वो लड़की मार खा भी रही है। हालांकि, ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये लड़ाई लड़के की वजह से हो रही है। 
विज्ञापन
लड़की ने दूसरी लड़की पर जड़ दिए कई थप्पड़ - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें से कई वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। इन दिनों भी इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की दूसरी लड़की को लगातार थप्पड़ मार रही है और वो लड़की मार खा रही है। हालांकि, ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये लड़ाई लड़के की वजह से हो रही है। 

इंडियन आर्मी की जुबान पर भी चढ़ा 'कृष का गाना', 26 जनवरी परेड रिहर्सल में कदमताल करते जवानों का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में एक लड़की दूसरी लड़की को लगातार थप्पड़ मार रही है और वो लड़की मार खा रही है। जब लड़की कुछ थप्पड़ खा लेती है, तो वो मारने वाली लड़की को रोकती है, लेकिन वो नहीं रुकती है और उसे और ज्यादा मारने लगती है। कुछ देर के बाद वीडियो में दूसरी लड़की आती है, जो उसे पहली वाली से भी ज्यादा थप्पड़ मारती है। इस दौरान मारने वाली लड़की मोबाइल में मैसेज पढ़ रही है। हालांकि वीडियो को देख ऐसा दावा किया जा रहा है कि, ये लड़ाई लड़के को लेकर हो रही है।

 

विज्ञापन

थप्पड़ के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर@Shefaliditya89 नाम की आईडी पर शेयर किया गया है। जिसकी पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है- बॉयफ्रेंड को लेकर लड़कियों के बीच क्लेश, दो लड़कियों ने 60 थप्पड़ जड़ दिए। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं और अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अरे दीदी सांस तो लेने दो उसे। दूसरे यूजर ने लिखा- यहां वुमन राइट की कोई वैल्यू नहीं है। तो वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है। 

Viral Video: लड़कों ने माधुरी और ऐश्वर्या को दी टक्कर, डोला रे डोला' गाने पर किया गजब का जबरदस्त डांस

यह पहला मौका नहीं है जब लड़कियां किसी लड़के को लेकर मारपीट करती वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आई हो। इससे पहले भी लड़कियों की लड़ाई का हाई-वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें