फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर लड़की ने मांगे 1 हजार, लेकिन लड़के ने चली ऐसी चाल कि स्कैमर ही स्कैम का बन गई शिकार

Sat, 06 Dec 2025 04:59 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Post: ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर अक्सर फर्जी मैच और पैसों के लिए किए गए स्कैम देखने को मिलते हैं। लेकिन इस बार एक लड़के ने स्कैमर को ही उसके खेल में फंसा दिया। उसने स्कैम करने वाली लड़की के साथ उल्टा वही चाल चल दी, जिसकी चैट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर चैटिंग करना आजकल जितना कॉमन है, उतना ही रिस्की भी। कई बार लोगों को लगता है कि उन्हें सही मैच मिल गया है, लेकिन बाद में समझ आता है कि सामने वाला असल में कुछ और ही गेम खेल रहा था। इंटरनेट पर ऐसे कई किस्से भरे पड़े हैं, जहां लोग किसी न किसी स्कैम का शिकार हो जाते हैं और फिर सोशल मीडिया पर अपनी दुखभरी कहानी लिखते हैं। लेकिन इस बार मामला थोड़ा उल्टा पड़ गया। स्कैम करने वाली लड़की की चाल उसी पर भारी पड़ गई और लड़के ने उसी के ट्रिक को उसी पर इस्तेमाल कर दिया। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह पोस्ट
एक लड़के ने डेटिंग ऐप पर हुई चैट्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए। उसने पूरा किस्सा तस्वीरों के जरिए बताया और ऐसा मजेदार ट्विस्ट रखा कि लोगों की हंसी नहीं रुकी। कमेंट्स में लोग मजाक उड़ाते हुए जमकर मजा ले रहे हैं। कहानी की शुरुआत ऐसे होती है कि दोनों की डेटिंग ऐप पर बातचीत चल रही होती है। चैट नॉर्मल तरीके से आगे बढ़ती है, तभी अचानक लड़की एक फेवर मांगने लगती है। वह लड़के को बताती है कि उसे तुरंत 1000 रुपये की जरूरत है। भरोसा दिलाते हुए कहती है कि वह दो से तीन दिन में पूरा पैसा वापस कर देगी। शुरुआत में तो बात नॉर्मल लगती है, लेकिन सामने वाला लड़का तुरंत उसका नंबर मांग लेता है ताकि वह पेमेंट कर सके।

विज्ञापन


लड़की के साथ खेल जाता है शख्स
लेकिन जब लड़का पेमेंट करने की कोशिश करता है तो नंबर ऐप पर दिखाई नहीं देता। वह लड़की को स्क्रीनशॉट भेज देता है कि उसके नाम से नंबर नहीं मिल रहा है। इसके बाद वह लड़की से कहता है कि वह उसे पहले 20 रुपये भेज दे, ताकि उसका पूरा डिटेल दिखाई दे जाए। और फिर वह लड़की को भरोसा दिलाता है कि जैसे ही 20 रुपये आएंगे, वह उसे पूरे 1020 रुपये भेज देगा।



लड़की की बेवकूफी से पलट गई सारी बाजी
लड़की भी बिना ज्यादा सोचे समझे शाम करीब साढ़े सात बजे उसे 20 रुपये भेज देती है। जैसे ही पैसे भेजे जाते हैं, कहानी पलट जाती है। लड़का तुरंत चैटिंग बंद कर देता है। फिर डेटिंग ऐप पर जाकर लड़की को अनमैच कर देता है ताकि वह कोई मैसेज ना कर पाए। इसके बाद वह एक और तस्वीर लगाता है जिसमें चाय और सिगरेट दिखाई देती है। यह बताने के लिए कि उसके भेजे हुए 20 रुपये उसने मजे से चाय-सिगरेट पर उड़ा दिए। हालांकि, सिगरेट पीना बिल्कुल गलत है और सेहत के लिए हानिकारक होता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें