कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें भी वायरल हो जाती हैं, जो हमारा दिल जीत लेती हैं। अब हाल ही में, भारत घूमने आई एक अमेरिकी महिला को ऐसा अनुभव मिला जिसने न केवल उसकी सोच बदल दी, बल्कि भारत के लोगों की अच्छाई को भी दुनिया के सामने रखा। यह वाकया गुजरात के भुज में घटा, जहां एक आम दुकानदार की ईमानदारी ने लाखों दिलों को छू लिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो और खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह खबर
स्टेफ नाम की यह विदेशी टूरिस्ट चार दिन पहले एक ट्रेन यात्रा के दौरान अपना बटुआ वहीं भूल गई थी। उस बटुए में उसके जरूरी दस्तावेज और पैसे थे। हालांकि, उसने यह मान लिया था कि वह बटुआ अब नहीं मिलेगा, लेकिन जब वह चार दिन बाद भुज लौटी तो उसे उम्मीद से ज्यादा कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने उसकी नजरों में भारत की छवि उसके लिए बदल दी। भुज में पहुंचकर वह एक दुकान की ओर बढ़ती है और दुकानदार चिराग को ढूंढती है। चिराग से मिलते ही वह उसका धन्यवाद करती है और पूछती है कि उसका बटुआ कहां से मिला। चिराग जवाब देता है कि उसे ट्रेन में यह सामान मिला था और वह इसे संभालकर रखे हुए था।
विदेशी महिला हुई खुश
स्टेफ बेहद खुश होती है और चिराग को कुछ पैसे देकर उसकी मदद का बदला चुकाना चाहती है, मगर चिराग ने उस पैसे को लेने से मना कर देता है। महिला जब अपनी कैब में वापस बैठ जाती है, तब उसका साथी फिर से चिराग के पास जाकर पैसे देना चाहता है, लेकिन चिराग दोबारा उसे ठुकरा देता है।इस पूरे अनुभव को देखकर स्टेफ की आंखों में आंसू आ जाते हैं। वह कहती है कि भारत को लेकर भले ही दुनियाभर में कई तरह की नेगेटिव खबरें आती हैं, लेकिन यहां ऐसी कई पॉजिटिव भी चीजें होती हैं, जो दुनिया को दिखाई नहीं देतीं।
इंसानियत देखकर विदेशी महिला की आंखों में आ जाते हैं आंसू
वीडियो में वह चिराग के लिए एक नोट छोड़ती है, जिसमें लिखा होता है, “भारत को इतना सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद, चिराग।” यह पूरा वाकया इंस्टाग्राम पर @animuchx नाम के यूजर द्वारा साझा किया गया, जिसमें स्टेफ के अनुभव को दिखाया गया है। वीडियो के मुताबिक, स्टेफ ने भुज की ट्रेन में अपना बटुआ खो दिया था, जिसे चिराग नामक दुकानदार को मिला। उसने चार दिन तक बटुए को संभालकर रखा और बिना किसी लालच के महिला को लौटा दिया।
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर वायरल इस, वीडियो के एक कमेंट में लिखा गया, “चिराग का मतलब होता है उजाले की किरण और उसने इस नाम को सार्थक कर दिया।” दूसरे यूजर ने लिखा, “ये सिर्फ भुज का नहीं, भारत का चिराग है।” एक और यूजर ने कहा, “चिराग जैसे लोगों की वजह से ही भारत के बारे में विदेशियों की सोच बदल रही है।”