फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मेट्रो में सिर्फ धक्का लगने पर हुई भयंकर लड़ाई, एक-दूसरे को दी गंदी गालियां और उठाकर पटका

Tue, 10 Jun 2025 11:02 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत मेट्रो में चढ़ने के दौरान हल्की धक्का-मुक्की से होती है। जल्द ही बहस शुरू हो जाती है, जो कुछ ही समय में तीखी हो जाती है। एक यात्री दूसरे पर गाली देने का आरोप लगाता है तो सामने वाला उसे धक्का देने की बात कहता है।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में हुआ झगड़ा - फोटो : एक्स@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो में हुए झगड़े का एक पुराना वीडियो एक बार फिर इंटरनेट पर जबर्दस्त तरीके से वायरल हो रहा है। यह क्लिप उस समय की है जब लोग सर्दियों के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह वीडियो हाल की नहीं है। हालांकि, यह बात इसके वायरल होने पर कोई असर नहीं डाल रही क्योंकि लोग अब भी इसे लेकर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत मेट्रो में चढ़ने के दौरान हल्की धक्का-मुक्की से होती है। जल्द ही बहस शुरू हो जाती है, जो कुछ ही समय में तीखी हो जाती है। एक यात्री दूसरे पर गाली देने का आरोप लगाता है तो सामने वाला उसे धक्का देने की बात कहता है। बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों के बीच जोरदार बहस होने लगती है और मामला हाथापाई तक जा पहुंचता है। वीडियो में दिखाई देता है कि लाल स्वेटर पहने शख्स और काली जैकेट पहने व्यक्ति के बीच मारपीट शुरू हो जाती है। दोनों एक-दूसरे को गंदी गालियां देते हुए बुरी तरह भिड़ जाते हैं। जब कुछ लोग बीच-बचाव करते हैं और जैकेट वाले को रोकने की कोशिश करते हैं तो वह उल्टा सामने वाले को दोष देने लगता है कि उसी ने लड़ाई की शुरुआत की थी।


लोगों ने वीडियो को किया खूब शेयर
यह पूरी घटना 69 सेकंड के वीडियो में कैद है, जिसे X (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नामक यूजर ने पोस्ट किया है। पोस्ट में सिर्फ एक लाइन थी, “दिल्ली मेट्रो में दो बंदों में क्लेश।” वीडियो को महज एक घंटे में 10 हजार से ज्यादा बार देखा गया और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक और कमेंट किया। दिल्ली मेट्रो में इस तरह की कहासुनी और टकराव नई बात नहीं हैं, लेकिन हाल के समय में ऐसे ताजे वीडियो कम देखने को मिल रहे हैं। शायद इसी कारण लोग पुरानी क्लिप्स को निकालकर फिर से शेयर कर रहे हैं, जो अब दोबारा सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन


यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर आए कमेंट्स में कुछ लोग लाल स्वेटर वाले युवक को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने यह सुझाव दिया है कि मेट्रो में सफर करने वालों के कपड़ों पर कैमरे लगाने चाहिए, ताकि ऐसे विवादों की सच्चाई सामने लाई जा सके। कई लोगों ने इसे मेट्रो में होने वाली आम बात बताया तो कुछ ने कहा कि अब ऐसे झगड़े आम हो चुके हैं। बस जब कैमरा रिकॉर्ड नहीं करता तो वो सामने नहीं आते।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें