फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गरीबी क्या न करा दे, आधी रात को सड़क पर पड़ी सब्जी उठाते दिखा पिता, लोगों का पसीज गया दिल

Sat, 14 Jun 2025 10:23 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इन्हीं सच्चाइयों को सामने लाता एक भावुक कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स अपने छोटे बच्चे के साथ सड़क किनारे बैठा नजर आता है। उसके चेहरे पर निराशा और बेचैनी साफ झलकती है।
विज्ञापन
सड़क पर फेंकी गई सब्जी उठाने लगता है शख्स - फोटो : इंस्टाग्राम @frames_n_fork
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन में यह बात जरूर सुनी होगी, "जितना है, उसमें खुश रहो" क्योंकि जो हमारे पास है, वही बहुत-से लोगों का सपना होता है। जिस जिंदगी को हम आम समझते हैं। वही किसी और के लिए एक लग्जरी जैसी हो सकती है। हम दिनभर की दौड़-भाग के बाद जब घर लौटते हैं तो तैयार खाना, ठंडा पानी और ए.सी. की ठंडी हवा हमारा इंतजार कर रही होती है। लेकिन कई लोगों की जिंदगी में ये चीजें कभी भी नहीं मिल पाती हैं। उनके लिए दो वक्त की रोटी भी हासिल करना किसी जंग से कम नहीं होता। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इन्हीं सच्चाइयों को सामने लाता एक भावुक कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स अपने छोटे बच्चे के साथ सड़क किनारे बैठा नजर आता है। उसके चेहरे पर निराशा और बेचैनी साफ झलकती है। मानो वह किसी का इंतजार कर रहा हो। कुछ देर बाद वह उठता है और जो होता है उसे देख यूजर्स काफी ज्यादा भावुक हो रहे हैं।




सड़क पर फेंकी गई सब्जी उठाने लगता है शख्स
वह व्यक्ति सड़क पर फेंकी गई कुछ खराब सब्जियों को उठाने लगता है। ये सब्जियां कुछ ही मिनट पहले एक ठेले वाला वहीं छोड़कर गया था। ऐसा लगता है जैसे यह इंसान रोज यहीं बैठता है, इस उम्मीद में कि कोई विक्रेता अपने ठेले से बेकार सब्जियां यहां फेंकेगा और वह उनमें से काम की सब्जियां चुनकर घर ले जाएगा। इस सीन को देखकर एहसास होता है कि जिन चीजों को हम कचरा समझकर फेंक देते हैं, वो किसी और के लिए जरूरी संसाधन हो सकते हैं। वह व्यक्ति उन सब्जियों को बोरी में भरता है और उन्हें अपनी साइकिल पर लादता है और चुपचाप घर की ओर रवाना हो जाता है।
विज्ञापन


वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @frames_n_fork नाम के पेज ने शेयर किया है और इसे अब तक 4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर ढेर सारे इमोशनल कमेंट्स भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा, "वो बच्चा भी अपने पिता के साथ खाने की तलाश में निकला है।" एक दूसरे यूजर ने कहा, "इस वीडियो को देखने के बाद महसूस हुआ कि हम कितने भाग्यशाली हैं।" वहीं एक और कमेंट में लिखा गया, "जो चीजें हमारे लिए बेकार होती हैं, वही किसी और के लिए कीमती साबित हो सकती हैं।" यह वीडियो न सिर्फ एक व्यक्ति की संघर्ष की कहानी है, बल्कि यह हमें यह सोचने पर भी मजबूर करता है कि हमें अपने जीवन में जो कुछ भी मिला है, उसके लिए शुक्रगुजार होना चाहिए।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें