फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दिव्यांग व्यक्ति की छूट रही थी ट्रेन, तभी अचानक आया पुलिस वाला और कंधे पर उठाकर लगा दी दौड़

Fri, 31 Oct 2025 01:59 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: यह घटना उत्तर प्रदेश के एक रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है, जहां एक दिव्यांग व्यक्ति ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। उसके पास एक नकली पैर था, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उसके लिए प्लेटफॉर्म पार करना या ट्रेन की सीढ़ियां चढ़ना लगभग असंभव लग रहा था।

विज्ञापन
दिव्यांग बुजुर्ग की पुलिस वाले ने की मदद - फोटो : इंस्टाग्राम @ashmalikupcop
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं ना “मदद करने के लिए पैसा नहीं, बस इंसानियत चाहिए।” इसी बात को हकीकत में बदल दिया उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अफसर अश्विनी कुमार ने। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी का दिल भर आता है। वीडियो में अश्विनी कुमार एक दिव्यांग व्यक्ति को अपने कंधों पर उठाकर भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन से ट्रेन में चढ़ाते नजर आते हैं। दृश्य इतना भावुक है कि लोग इसे देखकर बार-बार यही कह रहे हैं, “वर्दी के पीछे भी एक बड़ा दिल होता है।” तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मामला उत्तर प्रदेश के एक रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। वहां एक दिव्यांग व्यक्ति ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था। उसके पास एक नकली पैर था और भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उसके लिए प्लेटफॉर्म पार करना या ट्रेन की सीढ़ियां चढ़ना नामुमकिन सा लग रहा था। वो बेचारा परेशान नजर आ रहा था, तभी पास खड़े पुलिस अधिकारी अश्विनी कुमार ने बिना एक पल सोचे समझे उसकी मदद करने का फैसला कर लिया।

पुलिस वाले ने की दिव्यांग व्यक्ति की मदद
वीडियो में साफ दिखता है कि अश्विनी कुमार झट से उस व्यक्ति के पास पहुंचे, उसे प्यार से कंधे पर उठाया और भीड़ को चीरते हुए सीधे ट्रेन के दरवाजे तक पहुंचे। आसपास के लोग हैरान रह गए, कई लोग तो मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे। कुछ ने रास्ता भी दिया ताकि अफसर को दिक्कत न हो। पूरे स्टेशन पर कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया क्योंकि जो नजारा सबके सामने था, वो किसी फिल्म के सीन से कम नहीं लग रहा था।
विज्ञापन


लोगों ने वीडियो को किया पसंद
बाद में अश्विनी कुमार ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मदद के लिए रुपये नहीं, बस मदद करने वाला दिल चाहिए। वो आप में है।” साथ ही उन्होंने एक लाइन और जोड़ी, “मानवता से बड़ा कुछ भी नहीं।” बस फिर क्या था, यह वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। हजारों लोगों ने इसे शेयर किया, और कमेंट्स में उनकी जमकर तारीफ की। किसी ने लिखा, “भाई, एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे।” तो किसी ने कहा, “ऐसे पुलिसवाले देश की शान हैं।” एक यूजर ने तो यहां तक कहा कि “अगर हर अफसर अश्विनी कुमार जैसा हो जा, तो इंसानियत कभी खत्म न हो।” आजकल सोशल मीडिया पर जहां रोजाना झगड़ों, भ्रष्टाचार खबरों की भरमार होती है, वहीं इस वीडियो ने लोगों को एक पल के लिए सुकून दे दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें