फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जहरीले कोबरा और बंदर की आपस में हुई ऐसी खतरनाक लड़ाई, फन फैलाए नाग ने की डसने की कोशिश फिर...

Wed, 10 Sep 2025 10:11 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में ही साफ दिखता है कि बंदर और कोबरा एक-दूसरे को घूर रहे हैं। कुछ सेकंड तक माहौल शांत रहता है। इसके बाद अचानक कोबरा बंदर को खतरा समझकर उसकी ओर झपटता है।
विज्ञापन
कोबरा और बंदर में हुई खतरनाक लड़ाई - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेट पर आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। खासकर जब बात जानवरों से जुड़े वीडियो की हो तो वह बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं। लोग इन्हें बार-बार देखते हैं और शेयर करते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक बंदर और खतरनाक कोबरा आमने-सामने आ जाते हैं। यह भिड़ंत बहुत लंबी नहीं थी, लेकिन जिस अंदाज में दोनों आमने-सामने हुए, उसने देखने वालों की धड़कनें तेज कर दीं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में ही साफ दिखता है कि बंदर और कोबरा एक-दूसरे को घूर रहे हैं। कुछ सेकंड तक माहौल शांत रहता है। इसके बाद अचानक कोबरा बंदर को खतरा समझकर उसकी ओर झपटता है। कोबरे का फुर्तीला वार देखकर बंदर पलभर के लिए घबरा जाता है और वहीं रुक कर सांप को ध्यान से देखने लगता है। उस समय बंदर के चेहरे पर डर और हैरानी साफ दिखाई देती है। देखने वाले लोग यही सोचते रह गए कि अगर कोबरे का जहर भरा डंक बंदर को लग जाता तो नतीजा कितना खतरनाक हो सकता था।

बंदर और कोबरा की हुई लड़ाई
असल में जंगल में रहने वाले जानवरों को हर दिन इस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यहां जिंदगी आसान नहीं होती। कभी शिकारियों से बचना तो कभी भोजन की तलाश, हर पल खतरे से घिरा होता है। कई जानवर ऐसे होते हैं जिन्होंने समय के साथ अपने बचाव की खास रणनीतियां सीख ली हैं। बंदर भी उनमें से एक है। बंदर बहुत फुर्तीले और चौकन्ने माने जाते हैं। उनकी यही खासियत उन्हें अचानक होने वाले हमलों से बचा लेती है। वायरल वीडियो में भी यही देखने को मिला। जैसे ही कोबरा बंदर की ओर बढ़ा, बंदर ने तुरंत छलांग लगाकर पीछे हटना बेहतर समझा और खुद को बचा लिया। अगर वह जरा भी देर करता तो नतीजा बेहद गंभीर हो सकता था।
विज्ञापन


जंगली जानवरों को करना पड़ता है संघर्ष
इस घटना से यह भी साफ होता है कि जंगली जानवरों की जिंदगी हमेशा संघर्ष और खतरे से भरी रहती है। उनके लिए हर नया दिन एक चुनौती की तरह होता है। कभी भोजन जुटाने के लिए उन्हें मुश्किलों से जूझना पड़ता है तो कभी किसी शिकारी से अपनी जान बचानी पड़ती है। इसीलिए वे हमेशा सतर्क रहते हैं और हर पल चौकन्ना रहना उनकी आदत बन चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें