फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: IIT रुड़की की छात्रा ने 'जलेबी बाई' गाने पर किया ऐसा गजब डांस, देखने वालों का खुला रह गया मुंह

Wed, 10 Sep 2025 09:53 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: आईआईटी रुड़की से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है। यहां पढ़ने वाले छात्र सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं बल्कि बाकी की एक्टिविटी में भी काफी एक्टिव रहते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर आईआईटी से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं।
विज्ञापन
लड़की के डांस मूव्स ने जीता सबका दिल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में अगर टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की बात की जाए तो आईआईटी रुड़की का नाम सबसे आगे आता है। यहां एडमिशन लेना किसी सपने से कम नहीं माना जाता। देशभर से लाखों छात्र हर साल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करते हैं ताकि उन्हें इस प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ने का मौका मिल सके। यहां पढ़ाई करने के बाद छात्रों का करियर न केवल सुरक्षित हो जाता है बल्कि उन्हें दुनिया भर में बेहतरीन अवसर भी मिलते हैं। यही कारण है कि आईआईटी रुड़की और बाकी आईआईटी कॉलेजों का नाम इतना बड़ा माना जाता है। हालांकि, इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने बेहतरीन डांस मूव्स से सबका दिल जीत रही है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आईआईटी रुड़की से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है। यहां पढ़ने वाले छात्र सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं बल्कि बाकी की एक्टिविटी में भी काफी एक्टिव रहते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर आईआईटी से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। लोग इन वीडियोज को इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इतने कठिन एग्जाम को पास करने वाले छात्र सिर्फ पढ़ाई में ही बिजी रहते होंगे। लेकिन असलियत यह है कि यहां पढ़ने वाले छात्र अपनी पढ़ाई के साथ-साथ टैलेंट और शौक को भी समय देते हैं।

लड़की के डांस मूव्स ने जीता सबका दिल
हाल ही में आईआईटी रुड़की से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छात्रा डांस करती हुई नजर आ रही है। वीडियो इतना लोकप्रिय हो गया है कि इसके छोटे-छोटे क्लिप बनाकर लोग यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रील्स के रूप में शेयर कर रहे हैं। कुछ ही समय में यह वीडियो लाखों लोगों तक पहुंच चुका है। लोग इस छात्रा के डांस की तारीफ कर रहे हैं और साथ ही इस बात पर भी हैरानी जता रहे हैं कि पढ़ाई के दबाव के बीच भी छात्र-छात्राएं अपने शौक को पूरा करने का समय निकाल लेते हैं।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो लगातार शेयर हो रहा है। खास बात यह है कि लोग इसे सिर्फ मनोरंजन के नजरिए से ही नहीं बल्कि मोटिवेशन के रूप में भी देख रहे हैं। कई लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि “आईआईटी जैसे कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र सिर्फ बुक्स तक ही सीमित नहीं रहते, बल्कि जिंदगी का मजा लेना भी जानते हैं।” वहीं, कुछ यूजर्स इस वीडियो को देखकर लिख रहे हैं कि “जब मेहनत और लगन से आप अपनी मंजिल हासिल कर लेते हैं तो आपके अंदर का आत्मविश्वास हर चीज में झलकता है, चाहे वो पढ़ाई हो या फिर डांस।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें