फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शातिर अजगर ने कर लिया हिरण का शिकार, लेकिन वन विभाग ने छीन लिया उसका खाना, भड़के लोग

Sat, 13 Sep 2025 12:28 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में साफ दिखाई देता है कि अजगर ने हिरण को पूरी तरह अपने शिकंजे में दबोच रखा था। जैसे ही हिरण की सांसें थमीं, अजगर उसे निगलने की कोशिश में था। लेकिन तभी इस पूरी घटना में मोड़ आ गया। जानकारी के मुताबिक वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
अजगर ने किया हिरण का शिकार - फोटो : एक्स@askbhupi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कालागढ़ के जंगल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में एक विशालकाय अजगर ने हिरण को अपना शिकार बना लिया। जंगल में यह आम बात है कि जानवर एक-दूसरे का शिकार करते हैं। हिरण जैसे जानवर का बचाव सिर्फ यही होता है कि वह शिकारी जानवरों से दूर रहे। लेकिन किस्मत से अगर मौत लिखी हो तो बचना मुश्किल हो जाता है। इस मामले में भी ठीक ऐसा ही हुआ। अजगर ने अपने पूरे शरीर का इस्तेमाल करते हुए हिरण को जकड़ लिया। उसने धीरे-धीरे अपनी पकड़ इतनी मजबूत कर ली कि हिरण का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि अजगर ने हिरण को पूरी तरह अपने शिकंजे में दबोच रखा था। जैसे ही हिरण की सांसें थमीं, अजगर उसे निगलने की कोशिश में था। लेकिन तभी इस पूरी घटना में मोड़ आ गया। जानकारी के मुताबिक वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अजगर और हिरण को अलग कर दिया। हिरण की मौत पहले ही हो चुकी थी, लेकिन वन कर्मियों ने उसे अजगर को खाने नहीं दिया और बाद में हिरण को दफना दिया।



वन विभाग ने छीना अजगर का खाना
यही बात इंटरनेट यूजर्स को खटक गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए। वीडियो लगभग 23 सेकंड का है और इसे अब तक करीब 3 हजार लोग देख चुके हैं। साथ ही, पचास से ज्यादा लाइक्स और कई तरह के कमेंट्स भी आए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @askbhupi नाम के यूजर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि कालागढ़ के जंगल में बड़े अजगर ने हिरण को तो मार डाला लेकिन उसे खाने नहीं दिया गया। क्योंकि वन विभाग के लोग बीच में आ गए और हिरण को दफन कर दिया। इसके बाद उन्होंने सवाल उठाया कि जब वन कानून के हिसाब से प्रकृति के नियमों में दखल नहीं देना चाहिए तो वन विभाग ने अजगर का भोजन क्यों छीन लिया?
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कमेंट सेक्शन में भी यही सवाल बार-बार उठता दिखा। कई लोग वन कर्मियों की आलोचना करते नजर आए। एक यूजर ने तो लिखा कि अगर हिरण को बचा भी नहीं पाए तो फिर उसे दफनाने का क्या मतलब था? कई यूजर्स का मानना था कि इस तरह का कदम प्रकृति के संतुलन के खिलाफ है। उनका कहना था कि जंगल में जानवर अपने तरीके से जीते और मरते हैं। वहां इंसानों को दखल नहीं देना चाहिए। वहीं कुछ लोग @askbhupi की राय से सहमत दिखे और बोले कि इस तरह की हरकत से अजगर जैसे शिकारी जीव को भूखा रहना पड़ा। उसका शिकार करने का पूरा प्रयास बेकार चला गया। एक और यूजर ने गुस्से में लिखा, “उत्तराखंड डिपार्टमेंट ये क्या मजाक कर रहा है?”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें