फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: कार की छत पर खतरनाक स्टंट करते दिखे लोग, जान पर बन आई बात, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

Sat, 13 Sep 2025 11:56 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए। इस वीडियो में नीले रंग की एक कार दिखाई देती है, जिसके अंदर कुछ लोग आराम से बैठे हैं।
विज्ञापन
कार की छत पर लेटकर खतरनाक स्टंट करते दिखे लोग - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में आए दिन कार स्टंट के मामले सामने आते रहते हैं। लोग अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में अपनी जान तक को जोखिम में डाल देते हैं। सड़क पर तेज रफ्तार से कार चलाना या कार की छत और डिग्गी पर बैठकर स्टंट करना युवाओं के बीच किसी ट्रेंड जैसा बन गया है। लेकिन यह ट्रेंड बेहद खतरनाक है क्योंकि ऐसे कारनामों से न सिर्फ उनकी बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान पर भी खतरा मंडराने लगता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए। इस वीडियो में नीले रंग की एक कार दिखाई देती है, जिसके अंदर कुछ लोग आराम से बैठे हैं। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कार की छत पर भी कुछ युवक लेटे हुए हैं। यह घटना दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे की बताई जा रही है।

गाड़ी पर स्टंट करते दिखे लोग
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्सप्रेसवे पर पहले से ही गाड़ियां तेज रफ्तार से दौड़ रही थीं। उसी बीच यह नीली कार भी बहुत तेज गति से चल रही थी और उसकी छत पर युवक खतरनाक अंदाज में लेटे हुए थे। एक्सप्रेसवे जैसी जगह पर, जहां हर सेकंड स्पीड में वाहन गुजरते हैं, वहां इस तरह की हरकत किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी। गनीमत रही कि इस बार किसी तरह की दुर्घटना नहीं हुई, वरना नतीजा बेहद खतरनाक हो सकता था।
विज्ञापन


लोग इस हरकत से हुए नाराज
सबसे हैरत की बात यह है कि एक्सप्रेसवे पर कैमरे लगे होने के बावजूद इस स्टंट पर किसी की नजर नहीं पड़ी। आमतौर पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को कैमरे की मदद से तुरंत पकड़ा जाता है, लेकिन इस मामले में युवकों की यह खतरनाक हरकत बिना रोके–टोके हो गई। वैसे यह कोई पहली बार नहीं है जब ऐसा कोई वीडियो चर्चा में आया हो। इससे पहले भी कई बार ऐसे स्टंट सुर्खियों में रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, जनवरी 2025 में गुरुग्राम में एक युवक ने लग्जरी कार की डिग्गी पर बैठकर स्टंट किया था। उस समय उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और लोग इस तरह की हरकत पर नाराज भी हुए। सोशल मीडिया पर कुछ पल की पॉपुलैरिटी पाने के लिए अपनी जिंदगी खतरे में डालना किसी भी हाल में समझदारी नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें